सोना ₹1.43 लाख और चांदी ₹2.22 लाख पर, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जान लेना जरूरी है. मुहर्रम के अवसर पर आज शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट (MCX) बंद हैं, इसलिए वहां कोई कारोबार नहीं हो रहा. हालांकि, रिटेल बाजार में सोने-चांदी के नए भाव जारी हो चुके हैं. आइए जानते हैं आज आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट.

सोने चांदी के भाव Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों पर नजर रखने वाले ग्राहकों और निवेशकों के लिए अहम अपडेट है. आज देशभर में मुहर्रम के अवसर पर शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट बंद हैं, जिसके चलते एमसीएक्स (MCX) पर सोना-चांदी में कारोबार नहीं हो रहा है. हालांकि, रिटेल बाजार में सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें.

रिटेल बाजार में क्या है सोने-चांदी के भाव?

भारत के बुलियन बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं. ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,22,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. दोनों धातुओं के भाव में फिलहाल कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. ऐसे में सर्राफा बाजार में खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों और निवेशकों के लिए यह मौजूदा स्तर बाजार की स्थिति को समझने का अच्छा अवसर माना जा रहा है.

MCX पर क्या है रेट?

आज मुहर्रम के अवसर पर देशभर में शेयर बाजार (BSE और NSE) के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी बंद है. इसके चलते सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है और न ही नए भाव जारी किए जाएंगे. अब MCX पर सोना-चांदी के ताजा रेट शाम में बाजार खुलने के बाद ही उपलब्ध होंगे.

आपके शहर में सोने का रेट क्या है? (Gold Rate today)

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई₹14,334₹13,220₹11,075
मुंबई₹14,160₹12,980₹10,620
दिल्ली₹14,175₹12,995₹10,635
कोलकाता₹14,160₹12,980₹10,620
बेंगलुरु₹14,160₹12,980₹10,620
हैदराबाद₹14,160₹12,980₹10,620
केरल₹14,160₹12,980₹10,620
पुणे₹14,160₹12,980₹10,620
वडोदरा₹14,165₹12,985₹10,625
अहमदाबाद₹14,165₹12,985₹10,625
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Silver price today)

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
बेंगलुरु₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
केरल₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: रडार पर रखें EV बैटरी सप्लाई चेन की ये 4 कंपनियां, दमदार है ग्रोथ प्लान, 5 साल में 1037% तक उछले शेयर