तमिलनाडु ही नहीं, इन राज्यों में भी मिल रही फ्री बिजली… कौन दे रहा सबसे ज्यादा फायदा, ये है फ्री यूनिट का हिसाब

मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन विजय ने कई अहम फाइलों पर साइन किए. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले की हो रही है. तमिलनाडु में मुफ्त बिजली के इस बड़े ऐलान के बाद अब देश के दूसरे राज्यों की योजनाओं पर भी चर्चा तेज हो गई है. कई राज्यों में पहले से ही घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली या सब्सिडी दी जा रही है. कहीं 100 यूनिट तो कहीं 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है.

मुफ्त बिजली Image Credit: Canva/Money9 live

Free Electricity: Vijay ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन विजय ने कई अहम फाइलों पर साइन किए. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले की हो रही है. इसके अलावा विजय सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स बनाने और हर जिले में एंटी-ड्रग यूनिट बनाने का फैसला भी लिया है.

साथ ही 2021 से 2026 तक राज्य की आर्थिक स्थिति पर व्हाइट पेपर जारी करने की घोषणा भी की गई है. तमिलनाडु में मुफ्त बिजली के इस बड़े ऐलान के बाद अब देश के दूसरे राज्यों की योजनाओं पर भी चर्चा तेज हो गई है. कई राज्यों में पहले से ही घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली या सब्सिडी दी जा रही है. कहीं 100 यूनिट तो कहीं 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है.

Tamil Nadu में 200 यूनिट मुफ्त बिजली

नई विजय सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला लिया है. इससे पहले राज्य में 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा मिलती थी. ऐसे में यह फैसला आम लोगों और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने की कोशिश है.

Delhi में 200 यूनिट तक फ्री बिजली

दिल्ली में पहले से ही घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देती है. अगर किसी घर की खपत 201 से 400 यूनिट के बीच होती है, तो सरकार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है. हालांकि इसके लिए उपभोक्ताओं को हर साल सब्सिडी योजना में शामिल होना पड़ता है.

Bihar में 125 यूनिट मुफ्त

बिहार सरकार भी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दे रही है. मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती है. यह योजना अगस्त 2025 से लागू हुई थी और 2026 में भी जारी है.

Punjab में 300 यूनिट तक राहत

पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है. यह सुविधा दो महीने के बिलिंग साइकल में 600 यूनिट तक लागू होती है.

Uttar Pradesh में किसानों को राहत

उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए कई राहत योजनाएं चल रही हैं. राज्य में निजी ट्यूबवेल के लिए 140 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. इसके अलावा पुराने बिजली बिल पर ब्याज माफी जैसी योजनाएं भी लागू हैं.

केंद्र सरकार की भी योजना

केंद्र सरकार की PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana भी चर्चा में है. इस योजना के तहत घरों में रूफटॉप सोलर लगाने पर सब्सिडी दी जाती है. योजना का उद्देश्य लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का फायदा देना है.

ये भी पढ़ें– न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में इस सरकारी कंपनी की एंट्री, फ्रांस की कंपनी के साथ मिलाया हाथ; क्या शेयर बनेंगे अगले मल्टीबैगर?

गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, हॉलमार्किंग महंगी होने से बढ़ेगा फर्जीवाड़े का खतरा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में फंस गया पेंच, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून से बढ़ी चिंता; वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

स्टॉक मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी में 1.48 फीसदी की गिरावट, जानें- क्यों आई बिकवाली

सितंबर की बिक्री ने बिगाड़ा ऑटो शेयरों का मूड, Bajaj Auto 8 फीसदी टूटा; Hyundai में तेजी

AC से लेकर TV तक… 1 अक्टूबर से महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, त्योहारी सीजन में कितना बढ़ेगा रेफ्रिजरेटर का रेट?

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PMI 7 महीने के हाई पर पहुंचा; डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट डिमांड का मिला सपोर्ट