
अब Gold ETF और Copper में होगा बड़ा उलटफेर!
Gold ETF और Copper में आने वाले समय में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता और ब्याज दरों में बदलाव का असर गोल्ड ETF पर साफ दिखाई दे रहा है. सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ती है, लेकिन मजबूत डॉलर और यील्ड बढ़ने पर इसमें दबाव भी बनता है.
वहीं कॉपर की बात करें तो यह इंडस्ट्रियल ग्रोथ का अहम संकेतक माना जाता है. इन्फ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में बढ़ती डिमांड से कॉपर की कीमतों में तेजी आ सकती है. आने वाले महीनों में गोल्ड और कॉपर दोनों में अलग-अलग दिशा में मूवमेंट देखने को मिल सकता है, जिससे निवेशकों के लिए नई रणनीति बनाना जरूरी होगा.