Small Cars big relief in CAFE III Norms | अब टॉप गियर में दौड़ेगा छोटी कारों का बाजार!
सरकार जल्द लागू होने वाले CAFE III (Corporate Average Fuel Efficiency) नॉर्म्स में छोटी कारों को राहत देने की तैयारी कर रही है. इसका सीधा फायदा एंट्री-लेवल कार सेगमेंट को मिलेगा, जो पिछले कुछ समय से महंगे नियमों और बढ़ती लागत के कारण दबाव में था. Maruti Suzuki जैसी कंपनियां, जिनका फोकस छोटी कारों पर ज्यादा है, इस फैसले से सबसे ज्यादा लाभ में रह सकती हैं. वहीं Renault Kwid जैसे मॉडल्स की डिमांड भी बढ़ने की उम्मीद है.
CAFE III नॉर्म्स का मकसद ईंधन दक्षता और उत्सर्जन को कंट्रोल करना है, लेकिन सरकार अब छोटे और किफायती कार सेगमेंट को बचाने के लिए बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही है. अगर ये राहत लागू होती है, तो आम ग्राहकों के लिए सस्ती कार खरीदना आसान होगा और ऑटो सेक्टर में फिर से ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
