IPL के बीच अर्जुन तेंदुलकर की चमकी किस्मत, बेस प्राइस से 400% उछाल के साथ इस टीम ने खरीदा
अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह नीलामी एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. 400 फीसदी कीमत बढ़ना उनके बढ़ते मार्केट वैल्यू और संभावनाओं को दिखाता है. अब सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर रहेगी. टी20 मुंबई लीग जून के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएगी.

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 के बीच एक बड़ी खुशखबरी मिली है. मुंबई की टी20 लीग में उन्हें जबरदस्त डिमांड मिली और उनकी बोली में IPL के बेस प्राइस से 400 फीसदी का उछाल देखने को मिला. टी20 मुंबई लीग की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को एआरसीएस अंधेरी टीम (ARCS Andheri) ने 10 लाख रुपये में खरीदा. उनकी बेस प्राइस सिर्फ 2 लाख रुपये थी, लेकिन कई टीमों के बीच जोरदार बोली लगी और आखिरी में उनकी कीमत 400% बढ़कर 10 लाख रुपये तक पहुंच गई.
टीम में बड़े खिलाड़ियों के साथ मौका
ARCS Andheri टीम में अर्जुन तेंदुलकर अब शिवम दुबे जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आएंगे. शिवम दुबे टीम के आइकन प्लेयर हैं, जिन्हें 20 लाख रुपये में रिटेन किया गया है. इसके अलावा टीम ने मुशीर खान को भी 11 लाख रुपये में शामिल किया है.
IPL कॉन्ट्रैक्ट और मौजूदा स्थिति
अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल Lucknow Super Giants टीम का हिस्सा हैं, हालांकि IPL 2026 में उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है. इससे पहले वह मुंबई इंडियन्स के लिए खेल चुके हैं. उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट 30 लाख रुपये का है. अर्जुन तेंदुलकर 2022-23 सीजन से गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें मुंबई लीग में खेलने के लिए Mumbai Cricket Association से विशेष अनुमति लेनी पड़ी. नियमों के तहत खिलाड़ी एक साल में IPL के अलावा सिर्फ एक ही स्टेट लीग खेल सकते हैं.
कब होगी लीग
टी20 मुंबई लीग जून के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएगी. यह टूर्नामेंट IPL 2026 के खत्म होने और मुंबई में मानसून शुरू होने के बीच खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें- 2020 की सख्ती में ढील! अब 10% तक चीनी हिस्सेदारी वाली विदेशी कंपनियां कर सकेंगी भारत में निवेश, जानिए पूरा नियम