20000 करोड़ के डिफेंस बाजार में हुई अनिल अंबानी की इस कंपनी की एंट्री, अमेरिका के CMI से मिलाया हाथ

अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Defence ने अमेरिकी रक्षा कॉन्ट्रैक्टर Coastal Mechanics Inc (CMI) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. इस करार का उद्देश्य भारत के 20,000 करोड़ रुपये के डिफेंस मार्केट में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल) और अपग्रेड सेवाएं देना है.

अनिल अंबानी Image Credit: Money9 Live

Anil Ambani USA CMI Defence Deal: अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी Reliance Defence Limited को भारत के डिफेंस सेक्टर में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कंपनी ने अमेरिका की डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर Coastal Mechanics Inc (CMI) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस साझेदारी का उद्देश्य भारत के लगभग 20,000 करोड़ रुपये के रक्षा MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) और अपग्रेड मार्केट में मिलकर काम करना है.

किस क्षेत्र में होगा फोकस?

दोनों कंपनियां मिलकर भारतीय सेना के लिए लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और दूसरे सैन्य प्लेटफॉर्म्स के मेंटेनेंस, रिपेयर, अपग्रेड और लाइफ-साइकल सपोर्ट की सर्विस देंगी. इसके तहत प्रमुख रूप से जगुआर और मिग-29 जैसे फाइटर जेट्स, अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, L-70 एयर डिफेंस गन और दूसरे पुराने डिफेंस इक्विपमेंट की मरम्मत और आधुनिकीकरण किया जाएगा.

क्यों अहम है यह समझौता?

भारतीय सेना अब अपने पुराने हथियारों और इक्विपमेंट को पूरी तरह से बदलने के बजाय उन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल के लायक बनाने और आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने की रणनीति अपना रही है. इसी नीति के तहत यह साझेदारी बेहद अहम मानी जा रही है. इससे न सिर्फ रक्षा लागत कम होगी, बल्कि भारत में स्थानीय स्तर पर तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा.

नागपुर में बनेगा जॉइंट वेंचर

इस साझेदारी के तहत महाराष्ट्र के नागपुर स्थित MIHAN (Multi-modal International Cargo Hub and Airport at Nagpur) में एक Joint Venture स्थापित किया जाएगा. यह केंद्र न केवल भारत की तीनों सेनाओं की जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि एक्सपोर्ट मार्केट को भी सेवाएं देगा.

क्या है शेयर का हाल?

हालांकि, इस बड़ी घोषणा के बावजूद सोमवार को Reliance Infrastructure के शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई. कंपनी के शेयर 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 412.85 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए. हालांकि कंपनी के शेयर का भाव 1 सप्ताह में 12.43 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं 1 महीने के दौरान शेयर में 24 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 16,376 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

Latest Stories

LPG संकट से देश के दो बड़े क्लाउड किचन बंद, 5000 में भी नहीं मिल रही गैस, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

इन 25000 के भरोसे आपकी LPG, सरकार को बॉटलिंग प्लांट की टेंशन, जानें डेली कितनी करते हैं गैस रीफिलिंग

Ground Report: LPG के लिए मारामारी, ₹2800 में हो रही 14 किलो गैस की कालाबाजारी; रात में भटकती रही महिला लेकिन नहीं मिला सिलेंडर

महीनों चले ईरान-अमेरिका युद्ध, इन देशों में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, जमकर रिजर्व में रखा है कच्चा तेल

LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या है कीमतें; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today 12-03-2026: लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोने-चांदी के भाव, डॉलर की मजबूती और बिकवाली बनी वजह, चेक करें रेट