10,669% रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर पर Ashish Kacholia का दांव, ₹22.38 का शेयर 10 साल में पहुंचा ₹2,410; अब फिर चर्चा में

करीब 10 साल में 10,669 फीसदी रिटर्न देने वाली TANFAC Industries फिर चर्चा में है. कंपनी में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की 1.71 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी ने 495 करोड़ रुपये के कैपेक्स का ऐलान किया है और अगले पांच साल में रेवेन्यू 3,000 से 3,500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. HFC-32 और Solar Grade DHF पर कंपनी का खास फोकस रहेगा.

Ashish Kacholia के पोर्टफोलियो में स्टॉक Image Credit: Canva/ Money9

Ashish Kacholia Multibagger Stock: करीब 10 साल में निवेशकों को लगभग 10,669 फीसदी का रिटर्न देने वाली स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी TANFAC Industries एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की 1.71 फीसदी हिस्सेदारी है. बाजार में आमतौर पर जब आशीष कचोलिया जैसे अनुभवी निवेशक किसी कंपनी में दांव लगाते हैं, तो उस शेयर पर दूसरे निवेशकों की भी नजरें टिक जाती हैं. ऐसे में अब TANFAC Industries भी निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

5 साल में ₹148 करोड़ से ₹711 करोड़ पहुंचा कारोबार

TANFAC Industries, Anupam Rasayan India Limited और Tamil Nadu Industrial Development Corporation (TIDCO) का जॉइंट वेंचर है. मार्च 2022 में Anupam Rasayan के अधिग्रहण के बाद कंपनी ने अपने कारोबार का तेजी से विस्तार शुरू किया. पांच साल में कंपनी ने करीब 37 फीसदी की Compound Annual Growth Rate (CAGR) दर्ज की. FY26 में कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू 193 करोड़ रुपये हासिल किया. पूरे FY26 का रेवेन्यू 711 करोड़ रुपये रहा. यह FY25 के 557 करोड़ रुपये के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा है.

हालांकि, FY26 में कंपनी का ऑपरेशनल EBITDA 112 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 23 फीसदी से घटकर 16 फीसदी पर आ गया. कंपनी का कहना है कि इसकी वजह सल्फर की ऊंची कीमतें, फॉरेक्स लॉस और हाल के कैपेक्स की वजह से बढ़ा डिप्रिसिएशन है.

मार्केट कैप से लेकर ROE तक, जानें कंपनी की मौजूदा तस्वीर

फिलहाल TANFAC Industries Ltd का मार्केट कैप 4,808 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर का मौजूदा भाव 2,410 रुपये है. पिछले 52 हफ्तों में इस शेयर ने 2,585 रुपये के हाई लेवल और 1,633 रुपये के लो लेवल छुआ है. कंपनी का स्टॉक P/E 68.6 है, जबकि बुक वैल्यू 187 रुपये है. डिविडेंड यील्ड 0.19 फीसदी है. वहीं, ROCE 23.7 फीसदी और ROE 20.5 फीसदी है. कंपनी के शेयर का वैल्यू 5.00 रुपये है.

5 साल में दिया फीसदी का रिटर्न

26 जून को कंपनी का शेयर 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 2,410.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर ने 6.62 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले 6 महीनों में इस शेयर ने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 38.51 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर लॉन्ग टर्म की बात करें, तो कंपनी के शेयर ने 1,899.25 फीसदी का रिटर्न दिया है. खास बात ये भी है कि आज से 10 साल पहले कंपनी के शेयर की कीमत 22.38 रुपये था.

Solar Grade DHF में देश की इकलौती कंपनी

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत Solar Grade Dilute Hydrofluoric Acid (DHF) है. TANFAC फिलहाल भारत की पहली और इकलौती कंपनी है, जो Solar Grade DHF बनाती है. इस प्रोडक्ट के लिए धातु अशुद्धियों का स्तर 10 Parts Per Billion (ppb) से कम होना जरूरी होता है. इस तकनीक को हासिल करने में कंपनी को दो साल लगे और इस पर ₹50-70 करोड़ का निवेश किया गया.

कंपनी का अनुमान है कि भारत की स्थापित सोलर क्षमता, जो अभी करीब 36 गीगावाट है, अगले पांच साल में बढ़कर करीब 216 गीगावाट हो सकती है. इसके साथ ही घरेलू DHF की मांग मौजूदा 24-25 KT से बढ़कर करीब 150 KT तक पहुंच सकती है. कंपनी के मुताबिक, उसे Solar Grade DHF के लिए करीब ₹1,068 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं. इससे FY29 तक उसकी 20,000 मीट्रिक टन सालाना क्षमता का करीब 85% हिस्सा पहले से बुक हो चुका है.

₹495 करोड़ के Capex से HFC-32 बिजनेस पर बड़ा फोकस

कंपनी ने अगले चरण की ग्रोथ के लिए 495 करोड़ रुपये के कैपेक्स का प्लान बनाया है. इसमें से 405 करोड़ रुपये का निवेश 20,000 मीट्रिक टन सालाना क्षमता वाले HFC-32 प्लांट पर किया जाएगा. जबकि बाकी 90 करोड़ रुपये दूसरे वैल्यू-एडेड फ्लोरीनेटेड प्रोडक्ट्स पर खर्च होंगे. यह प्लांट कुड्डालोर में ही लगाया जाएगा और इसके Q3 FY27 तक शुरू होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें- पावर ग्रिड के बोर्ड ने उधार लेने की लिमिट बढ़ाई, ₹2.2 लाख करोड़ करने की दी मंजूरी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.