Multibagger: 12 बार बोनस शेयर, 100842% तक रिटर्न, अब फ्री में शेयर बांट रही कंपनी, रखें नजर
ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है. इसकी बड़ी वजह शानदार कारोबारी प्रदर्शन और 1:2 के अनुपात में फिर से बोनस शेयर देने का ऐलान है. कंपनी अब तक 12 बार बोनस शेयर बांट चुकी है, जिससे लंबे समय के निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है.
Samvardhana Motherson International : ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 7 फीसदी से अधिक उछलकर 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 155.25 रुपये तक पहुंच गया. बीते एक महीने में स्टॉक में 11 फीसदी की तेजी आई है. कारोबार के अंत में शेयर 151.70 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी अपने निवेशकों को अब तक 12 बार बोनस शेयर दे चुकी है, जिससे लंबे समय के निवेशकों को बड़ा फायदा मिला है. कंपनी एक बार फिर 1:2 के अनुपात में बोनस देने जा रही है. कंपनी के स्टॉक में हलचल की एक वजह बोनस शेयर का ऐलान भी है.
12 बार बोनस शेयर का फायदा, 100 शेयर बन गए 8,649
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने 1997 से 2025 के बीच कुल 12 बार 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए हैं. यानी हर दो शेयरों पर निवेशकों को एक अतिरिक्त शेयर मिला. अगर किसी निवेशक के पास 1997 में कंपनी के 100 शेयर थे और उसने आज तक उन्हें बेचा नहीं, तो बोनस शेयरों की बदौलत उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 8,649 शेयर हो गई है. 18 जुलाई के बाद इसमें और भी बढ़ोतरी होगी.
कंपनी ने इन वर्षों में जारी किए बोनस शेयर
कंपनी 1997, 2000, 2005, 2007, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018, 2022, 2025 और 2026 (18 जुलाई रिकॉर्ड डेट) में बोनस शेयर दी है.
शेयर का प्रदर्शन
- CMP – 151.71 (25 जून तक)
- 3 महीने में करीब 35 फीसदी की तेजी
- 1 महीने में लगभग 12 फीसदी की बढ़त
- 6 महीने में करीब 27 फीसदी का उछाल
- 1 साल में 48 फीसदी से अधिक की तेजी
- लिस्टिंग के बाद से य्ब तक 1,00,842.65 फीसदी तक रिटर्न

यह भी पढ़ें: 17 दिन में 149 से 455 रुपये पहुंचा यह डिफेंस स्टॉक, 143% तक उछले शेयर, सरकारी स्कीम से मिल रहा बूस्ट
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत होती दिख रही है. पिछले एक साल (TTM) में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 17 फीसदी रही है, जबकि पिछले तीन वर्षों की औसत सालाना (CAGR) रेवेन्यू ग्रोथ 21 फीसदी दर्ज की गई है. वहीं, मुनाफे के मामले में कंपनी का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा है. पिछले एक साल में प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछले तीन वर्षों में मुनाफे की औसत सालाना (CAGR) बढ़ोतरी 72 फीसदी रही है. यह आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की करीब 99101 करोड़ रुपये की सेलिंग, फिर भी इन 10 Stocks में 8 ने दिया दमदार रिटर्न
Closing Bell: 2 हफ्ते की तेजी थमी, Sensex- Nifty लाल निशान में बंद; कच्चे तेल और मिडिल ईस्ट तनाव का असर
Jio Financial के शेयर में उछाल, Bank of America की डील का असर
