Bank Holiday Next Week: 7 सितंबर से 13 सितंबर तक, अगले हफ्ते 3 दिन बैंक बंद, निपटा लें जरूरी काम
आपको भी अगर अगले हफ्ते बैंक का कोई जरूरी काम है तो बता दें कि 7 सितंबर से 13 सितंबर तक, तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, बैंक किस-किन दिन और कौन-कौन से शहरों में बंद रहेंगे? चलिए जानते हैं.

Bank Holidays in September 2026: अगले हफ्ते अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि नेक्स्ट वीक किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे? अगर आपको पहले से ही इस बात की जानकारी होगी कि बैंक की छुट्टी किस दिन है तो आप छुट्टी से पहले ही अपना जरूरी काम निपटा पाएंगे.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के आधार पर, अगले हफ्ते 7 सितंबर से 13 सितंबर तक, किस दिन बैंक की छुट्टी है? हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे.
7 से 13 सितंबर तक, किस दिन है बैंक की छुट्टी?
- 11 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार: जयपुर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में चुनाव के कारण जयपुर में बैंक बंद रहेंगे.
- 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे. यह तारीख महीने के दूसरे शनिवार को भी पड़ती है, जब पूरे भारत में बैंक आमतौर पर बंद रहते हैं. श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभव तिथि असम में एक क्षेत्रीय पब्लिक छुट्टी है जो श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाई जाती है, जो एक प्रभावशाली असमिया संत-विद्वान, कवि और सामाजिक-धार्मिक सुधारक थे.
- शंकरदेव ने एकासरण धर्म की स्थापना की और असम की आध्यात्मिक, साहित्यिक और कलात्मक परंपराओं को आकार देने में एक बड़ी भूमिका निभाई. इस अवसर पर बोरगीत, प्रार्थना और नाम कीर्तन जैसे भक्ति संगीत के साथ-साथ स्थानीय सत्रों में भोना नाम के नाटकों के माध्यम से मनाया जाता है.
- 13 सितंबर 2026, दिन रविवार: पूरे भारत में बैंक रेगुलर साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे.
11 सितंबर को जयपुर में रीजनल क्लोजर, 12 सितंबर को गुवाहाटी में छुट्टी और 13 सितंबर को पूरे देश में रविवार की छुट्टी को छोड़कर, देश के बाकी हिस्सों में 7 सितंबर (सोमवार), 8 सितंबर (मंगलवार), 9 सितंबर (बुधवार) और 10 सितंबर (गुरुवार) को बैंक खुले रहेंगे.
Bank Holiday Today: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद?
5 सितंबर 2026 यानी आज बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि 5 सितंबर महीने का पहला शनिवार है. दूसरे और चौथे शनिवार बैंकों के लिए नॉन-वर्किंग डे होते हैं, लेकिन पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार बैंकों के लिए वर्किंग होते हैं यानी बैंक खुलते हैं.
उपलब्ध रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस
फिजिकल बैंकिंग सर्विस भले ही आपको इन दिनों पर न मिलें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सर्विस 24 घंटे और 7 दिनों तक आपके लिए एक्टिव रहती हैं. मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT सर्विस बैंक हॉलिडे पर भी काम करती है जिससे कि आप आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे काम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी…इंटरेस्ट रेट नहीं घटाया तो बंद कर देंगे इन देशों से व्यापार