Bank of Baroda System Error | ग्राहकों की EMI अचानक क्यों बढ़ी, Credit Score गिरा
Bank of Baroda में हाल ही में एक सिस्टम एरर सामने आया, जिसकी वजह से कई ग्राहकों की EMI में गड़बड़ी हो गई. बैंक ने गलती से कुछ लोन अकाउंट्स पर तय दर से ज्यादा ब्याज चार्ज कर दिया, जिसके कारण ग्राहकों के खाते से निर्धारित EMI से अधिक राशि कट गई. वहीं, कुछ मामलों में कम ब्याज चार्ज हुआ, जो बाद में एडजस्ट किया जा सकता है. इस गड़बड़ी का सीधा असर ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर पर पड़ा, क्योंकि EMI में बदलाव या देरी की स्थिति क्रेडिट रिपोर्ट में निगेटिव एंट्री के रूप में दर्ज हो सकती है.
कई ग्राहकों ने शिकायत की कि उनकी EMI अचानक बढ़ गई और उन्हें इसकी पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई. यह पूरा मामला बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी खामी को उजागर करता है, जिससे ग्राहकों को वित्तीय और मानसिक दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा. बैंक इस समस्या को ठीक करने और प्रभावित ग्राहकों के मामलों की जांच करने में जुटा है.