मोदी सरकार का ‘अष्टलक्ष्मी’ मिशन तेज, उत्तर-पूर्व बन रहा भारत का ग्रोथ इंजन, सिंधिया ने बताया विकास का रोडमैप
जो उत्तर-पूर्वी राज्य कभी देश के विकास मानचित्र में पीछे माने जाते थे, आज वही भारत की आर्थिक तरक्की का नया केंद्र बनते जा रहे हैं. केंद्र सरकार ने इस पूरे क्षेत्र को ‘अष्टलक्ष्मी’ का दर्जा देकर विकास के आठ मजबूत स्तंभों के रूप में पहचान दी है. हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित TV9 नेटवर्क के WITT Summit 2026 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बदलाव और आगे की रणनीति को विस्तार से साझा किया.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले एक दशक में उत्तर-पूर्वी राज्यों में जिस तरह का परिवर्तन देखने को मिला है, वह पहले कभी नहीं देखा गया. पहले जिन राज्यों को कनेक्टिविटी, निवेश और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता था, आज वहीं विकास की नई कहानी लिखी जा रही है.
