महंगा होने वाला है मोबाइल रिचार्ज! Airtel ने दिया इशारा, VI-Jio भी पीछे नहीं!

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. टेलीकॉम कंपनी Airtel ने कहा है कि भारत का मौजूदा टैरिफ मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है. कंपनी के अनुसार, बहुत कम कीमत में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग देने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ रहा है. Airtel का कहना है कि भारत में प्रति यूजर कमाई यानी ARPU अभी भी काफी कम है, जबकि विदेशों में लोग मोबाइल सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे खर्च करते हैं.

कंपनी ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15% से 20% तक कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो ₹299 वाला प्लान करीब ₹350 तक पहुंच सकता है. टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से टावर चलाने का खर्च भी काफी बढ़ गया है, जिससे कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है.

इसके अलावा कंपनियां अब अनलिमिटेड डेटा प्लान पर भी बदलाव करने की तैयारी में दिख रही हैं. माना जा रहा है कि भविष्य में डेटा की लिमिट तय की जा सकती है और ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने पर अलग से टॉपअप लेना पड़ सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में टेलीकॉम सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हाल ही में Jio और टेलीकॉम मंत्रालय की बैठक के बाद इस चर्चा ने और तेजी पकड़ ली है.

Short Videos