आफत में फंसी सरकार को अब सिर्फ RBI ही बचा पाएगा, संकट के दौर में मिलेगा बड़ा सहारा?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल इकोनमिक अनसर्टेनिटीज के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत. देश का सरकारी खजाना तेजी से मजबूत होता हुआ दिख रहा है क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस साल केंद्र सरकार को इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड देने की तैयारी में है. इतना ही नहीं सरकारी बैंकों की रिकॉर्ड कमाई भी सरकार की वित्तीय ताकत को नई ऊंचाई पहुंचा रही है. ऐसे समय में जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं दबाव झेल रही हैं. भारत के पास बढ़ता नॉन टैक्स रेवेन्यू सरकार को विकास परियोजनाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याणकारी योजनाओं पर खुलकर खर्च करने की ताकत देगा.
