अब 5 दिन खुलेंगे बैंक, वर्क फ्रॉम होम, ये मांगें सरकार कैसे पूरी करेगी?
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि देश के बैंकों में सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम करने का नियम लागू किया जाए. बैंक कर्मचारियों को शनिवार और रविवार दोनों दिन छुट्टी मिले. संगठन का कहना है कि आज के समय में बैंकिंग पहले जैसी नहीं रही. अब ज्यादातर काम डिजिटल तरीके से हो जाते हैं. लोग यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके छुट्टी के दिन भी पैसे भेज सकते हैं.
हर शनिवार ब्रांचेस को खुली रखने की जरूरत पहले जितनी नहीं रहेगी. एआईबीओसी ने कहा कि अगर सप्ताह में एक दिन बैंक बंद रहेंगे तो लाखों कर्मचारियों और कस्टमर्स की ट्रैवलिंग कम होगी. जिससे पेट्रोल डीजल की बचत होगी. ट्रैफिक कम होगा और बिजली की खपत भी घटेगी. खासतौर पर उन्होंने एक और बात पर जोर दिया कि गांव और दूर-दराज इलाकों में कई बैंकिंग सर्विसेस जनरेटर से चलते हैं.
More Videos
आफत में फंसी सरकार को अब सिर्फ RBI ही बचा पाएगा, संकट के दौर में मिलेगा बड़ा सहारा?
PM MODI के बयान से क्यों बढ़ी बाजार की चिंता, डॉलर बचाने का सुझाव क्यों दे रहें निलेश शाह
गौतम अडानी का मास्टरस्ट्रोक, अडानी ग्रुप के साथ Uber का पहला डेटा सेंटर
