महिलाओं के सशक्तिकरण से ही बनेगा विकसित भारत: HDFC AMC के सीईओ Navneet Munot
मनी9 के फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 के चौथे एडिशन की शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े निवेशक और वित्तीय विशेषज्ञ शामिल हुए. इस मौके पर Navneet Munot, एमडी और सीईओ HDFC Asset Management Company, ने महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया. नवनीत मुनोट ने कहा कि भारत में कई महिलाओं ने अपने काम और उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि अगर भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है तो महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना बहुत जरूरी है.उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं स्वभाव से धैर्यवान और अनुशासित होती हैं, इसलिए वे निवेश के मामले में भी बेहतर निर्णय ले सकती हैं. मुनोट के मुताबिक, महिलाओं में लंबी अवधि तक धैर्य रखने और सही तरीके से पैसे का प्रबंधन करने की क्षमता ज्यादा होती है.उन्होंने जोर देकर कहा कि जब देश की महिलाएं सशक्त होंगी, तभी भारत सच में मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बन सकेगा.
More Videos
