लीबिया में भारत का मास्टरस्ट्रोक, तेल-गैस की बड़ी खोज से मजबूत होगी ऊर्जा सुरक्षा, US-ईरान तनाव के बीच राहत
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. Indian Oil Corporation और Oil India Limited ने Libya के घडेमेस बेसिन में तेल और गैस का बड़ा भंडार खोजा है. इस खोज से भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.
भारत अभी अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करता है, इसलिए ऐसी खोजें लंबे समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव कम कर सकती हैं. हालांकि इसका तुरंत असर नहीं दिखेगा, लेकिन भविष्य में यह भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है और ग्लोबल स्तर पर देश की स्थिति मजबूत करेगा.
More Videos
RBI BIG Warning | डूब जाएगा लोगों के Saving Account, Fixed Deposit का पैसा? RBI on High Alert
महंगा होने वाला है मोबाइल रिचार्ज! Airtel ने दिया इशारा, VI-Jio भी पीछे नहीं!
आफत में फंसी सरकार को अब सिर्फ RBI ही बचा पाएगा, संकट के दौर में मिलेगा बड़ा सहारा?
