गोल्ड खरीदने वालों के लिए राहत, सोना ₹400 तो चांदी 5000 रुपये हुई सस्ती

वैश्विक बाजार में कमजोरी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी 5000 रुपये टूटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों कमजोर रहे.

सोने-चांदी की कीमतें. Image Credit: Canva/ Money9

Today Gold Rate: घरेलू और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 400 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया, जबकि चांदी में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा, जिसका असर भारतीय बाजार पर दिखाई दिया. खास बात यह रही कि चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई.

400 रुपये सस्ता हुआ सोना

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 400 रुपये टूटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था. बाजार जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

चांदी में आई 5000 रुपये की बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. इसका भाव 5000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इससे पहले चांदी 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. लगातार तीसरे दिन आई गिरावट ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान खींचा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली गिरावट के साथ 4470.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 1 फीसदी से अधिक फिसलकर 72.89 डॉलर प्रति औंस रह गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का सीधा असर घरेलू कीमतों पर देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों पर RBI मेहरबान! NRI-OCI के लिए बढ़ाई निवेश की सीमा, क्या शेयर बाजार में लौटेगी रौनक?

निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों पर

जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों की दिशा वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, केंद्रीय बैंकों की नीतियों और डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी. यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बना रहता है तो घरेलू बाजार में भी कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रह सकता है.