सोने में तेज गिरावट जारी, हफ्तेभर में 3500 रुपये से ज्यादा सस्ता; निवेशकों का रुख बदला- जानें आज का भाव

Gold की कीमतों में गिरावट जारी है और पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोने में बड़ी गिरावट आई है. वहीं चांदी की कीमतें भी गिरी हैं. फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव 97,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का दाम 89,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने की कीमतों में मिला-जुला असर Image Credit: Money9live/Canva

Gold Price Today: सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 97,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का दाम 89,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 73,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस हफ्ते सोने के दाम में गिरावट आई है, ग्लोबल बाजार में भी गिरावट है. चलिए जानते हैं.

तारीखGold 999Gold 995Gold 916Silver 999
27-Jun-25₹95,784₹95,400₹87,738₹1,05,193
26-Jun-25₹97,159₹96,770₹88,998₹1,07,150
25-Jun-25₹97,157₹96,768₹88,996₹1,05,200
24-Jun-25₹97,263₹96,874₹89,093₹1,05,967
23-Jun-25₹99,348₹98,950₹91,001₹1,07,063
सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम है

हफ्तेभर में कितना सस्ता हुआ सोना

  • 99.9% प्योरिटी वाला सोना 3,564 रुपये या 3.59% सस्ता हो गया है
  • वहीं 99.5% प्योरिटी वाला सोना 3,550 रुपये या 3.59% सस्ता हो गया है.
  • 91.6% प्योरिटी वाला सोना 3,263 रुपये या 3.59% सस्ता हो गया है.
  • वहीं एक किलो चांदी 1,870 रुपये या 1.75% सस्ती हुई है.

पिछले पांच दिनों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. मतलब ये कि मार्केट में सोने की मांग या ग्लोबल प्राइस में कुछ दबाव है. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट,निवेशकों का रुझान शेयर बाजार या अन्य एसेट्स की तरफ जैसे कारण हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! पेंशन पर सरकार कर रही ये विचार, हर महीने जल्द मिलने लगेगा पूरा पैसा?

ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत

इंटरनेशनल बाजार में भी सोने के दाम गिरे हैं, नीचे दिए गए चार्ट को देखेंगे तो एक हफ्ते में चार्ट गिरावट दर्शा रहा है. फिलहाल इंटरनेशनल बाजार में सोने का दाम 3,274 प्रति औंस है.

Latest Stories

TCS Q1 Results 2026: नेट प्रॉफिट में 5% और रेवेन्यू में 14% की बढ़ोतरी; कंपनी ने किया ₹12 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड FTA से कीवी देश के 57% एक्सपोर्ट पहले दिन से ही हो जाएंगे टैरिफ-फ्री, दोनों देशों के लिए खुलेंगे नए अवसर

SBI का 15 पैसे का दांव कराएगा 7366.39 करोड़ रुपये की कमाई, जानें- कैसे एक छोटा निवेश बंपर मुनाफे में बदलेगा

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को खरीदने के करीब अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, डिफेंस सेक्टर में बड़ी डील की तैयारी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम ट्रेड अनलॉक, आर्थिक साझेदारी और सप्लाई चेन मजबूत करने पर बनी सहमति

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर भारत, सरकार ने कई पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी हटाई; 2029 तक मिलेगा लाभ