ईरान-इजरायल युद्ध ने फिर महंगा किया सोना, 24 कैरेट के दाम 100640 रुपए पहुंचे; जानें अपने शहर का भाव
बाजार में कुछ ऐसा हुआ है जिसने निवेशकों को चौंका दिया है. सोने ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं और इसके ताजा आंकड़े हर किसी को हैरान कर रहे हैं. अगर आप भी इसकी खरीदारी या निवेश की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें आज का हाल.
Gold Rate 14 June: मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के हालात और अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने हाल के वक्त में सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा किया है. सोने के भाव ने लगातार चौथे दिन भी बढ़त बरकरार रखी. शुक्रवार 14 जून को सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया, जब MCX पर इसका रेट 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमतें भी 1.06 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी रहीं. निवेशकों को उम्मीद है कि अगर वैश्विक हालात और बिगड़ते हैं, तो सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक और बढ़ेगी.
ब्याज दरों और जियोपॉलिटिकल टेंशन ने बढ़ाई मांग
बीते एक साल में सोने ने करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है, और 2001 से अब तक यह 15 फीसदी का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दे चुका है. 1995 से अब तक इसने महंगाई को औसतन 2-4 फीसदी से पछाड़ा है. इस सप्ताह जारी अमेरिका के महंगाई आंकड़ों में गिरावट ने फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की संभावना बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों ने एक बार फिर गोल्ड की ओर रुख किया है.
आज के रेट्स: सोना और चांदी की ताजा कीमतें
14 जून सुबह 7 बजे के डेटा के मुताबिक, एमसीएक्स पर गोल्ड इंडेक्स 1,00,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. शुक्रवार को गोल्ड फ्यूचर्स 2,011 रुपये की छलांग लगाकर 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और सोना 99,906 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
वहीं, चांदी 1,06,474 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,00,460 रुपये/10 ग्राम और 22 कैरेट 92,088 रुपये/10 ग्राम रहा. वहीं, सिल्वर 999 फाइन की कीमत 1,06,910 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 13 जून को 99710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई वहीं 22 कैरेट सोने के दाम आज 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. यानी सोने के कीमत में मामूली 750 रुपये की बढ़त देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें: इस गेमिंग कंपनी से पूरी तरह बाहर हुआ झुनझुनवाला परिवार, 333 करोड़ के शेयर बेच कंपनी से किया एग्जिट
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में आज सोने-चांदी के रेट थोड़े भिन्न हो सकते हैं, क्योंकि हर ज्वेलर मेकिंग चार्ज, टैक्स और जीएसटी जोड़कर फाइनल रेट तय करता है. इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय दाम जरूर देखें.
City | Gold Bullion (₹/10 gm) | MCX Gold (₹/10 gm) | Silver Bullion (₹/kg) | MCX Silver 999 (₹/kg) |
---|---|---|---|---|
Mumbai | ₹1,00,280 | ₹1,00,314 | ₹1,06,710 | ₹1,06,474 |
New Delhi | ₹1,00,110 | ₹1,00,314 | ₹1,06,530 | ₹1,06,474 |
Kolkata | ₹1,00,150 | ₹1,00,314 | ₹1,06,570 | ₹1,06,474 |
Bengaluru | ₹1,00,360 | ₹1,00,314 | ₹1,06,800 | ₹1,06,474 |
Chennai | ₹1,00,570 | ₹1,00,314 | ₹1,07,020 | ₹1,06,474 |