5 दिन में ₹18320 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹3460 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. बीते एक सप्ताह में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना जहां 10 ग्राम पर 3,460 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में 18,320 रुपये प्रति किलो की कमी आई है.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today and Weekly Chart: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. पिछले 5 दिन में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जहां 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 3,460 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं चांदी के भाव में 18,320 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. कीमतों में आई इस गिरावट ने ग्राहकों और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि इस गिरावट के बाद आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव क्या हैं.

₹3460 सस्ता हुआ सोना

बीते 5 दिन में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹3,460 तक सस्ता हो गया है. 1 जून को सोने का भाव लगभग 1,59,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, लेकिन इसके बाद कीमतों में तेज गिरावट आई और छह जून तक यह करीब 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया. लगातार बढ़ रही कीमतों के बाद आई इस गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है. शादी-विवाह या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा सकता है.

Source – Bullions

₹18,320 सस्ती हुई चांदी

बीते 5 कारोबारी दिन में चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 1 किलो चांदी का भाव 18,320 रुपये तक कम हो गया है. 1 जून को चांदी की कीमत करीब 2,67,300 प्रति किलो के आसपास थी, लेकिन इसके बाद इसमें तेज गिरावट आई और छह जून तक यह घटकर लगभग 2,49,070 रुपय प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई. चांदी के दाम में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों को राहत मिली है.

Source – Bullions

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹15,795₹14,429₹12,104
मुंबई₹15,572₹14,274₹11,679
दिल्ली₹15,587₹14,289₹11,694
कोलकाता₹15,572₹14,274₹11,679
बेंगलुरु₹15,572₹14,274₹11,679
हैदराबाद₹15,572₹14,274₹11,679
केरल₹15,572₹14,274₹11,679
पुणे₹15,572₹14,274₹11,679
वडोदरा₹15,577₹14,279₹11,684
अहमदाबाद₹15,577₹14,279₹11,684
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
चेन्नई₹2,799₹27,990₹2,79,900
मुंबई₹2,749₹27,490₹2,74,900
दिल्ली₹2,749₹27,490₹2,74,900
कोलकाता₹2,749₹27,490₹2,74,900
बेंगलुरु₹2,749₹27,490₹2,74,900
हैदराबाद₹2,799₹27,990₹2,79,900
केरल₹2,799₹27,990₹2,79,900
पुणे₹2,749₹27,490₹2,74,900
वडोदरा₹2,749₹27,490₹2,74,900
अहमदाबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: चांदी के आयात पर सरकार की सख्ती, अब DGFT की मंजूरी के बिना नहीं होगा इम्पोर्ट, जानें पूरा मामला