शेयर बाजार के बाद गोल्ड-सिल्वर में भी चमक! सोना ₹2769 और चांदी ₹5914 उछली, जानें आपके शहर के रेट
दुनियाभर के बाजारों में हलचल तेज हो गई है. कच्चे तेल से लेकर भारतीय शेयर बाजार तक, लगभग हर एसेट क्लास पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. इसी बीच सोना और चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. खासतौर पर चांदी ने 2.53 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर छू लिया है, जबकि सोना भी नई ऊंचाइयों पर कारोबार कर रहा है.

Gold-Silver rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो चुका है. इसकी जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साझा की है. इस ऐलान के बाद दुनियाभर के बाजारों में हलचल तेज हो गई है. कच्चे तेल से लेकर भारतीय शेयर बाजार तक, लगभग हर एसेट क्लास पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. इसी बीच सोना और चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. खासतौर पर चांदी ने 2.53 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर छू लिया है, जबकि सोना भी नई ऊंचाइयों पर कारोबार कर रहा है.
वैश्विक अनिश्चितता, निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और बदलते आर्थिक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में यह उछाल चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि आज सोना और चांदी किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं और आपके शहर में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या है.
MCX पर क्या है सोने का ताजा भाव
| Gold ◉ MCX पर सोने की कीमतों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. ◉ अगस्त 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 2,769 रुपये यानी 1.84% की बढ़त के साथ 1,53,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. ◉ सुबह 9:10 बजे तक बाजार में खरीदारी का रुख मजबूत नजर आया. ◉ ओपन इंटरेस्ट एनालिसिस में “शॉर्ट कवरिंग” देखने को मिली. यानी पहले बिकवाली की पोजिशन लेने वाले निवेशक अब खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिला. |
| Silver ◉ MCX पर चांदी की कीमतों में भी सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. ◉ जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला चांदी 5914 रुपये यानी 2.40% की बढ़त के साथ 252100 रुपये प्रति 1 किलो पर कारोबार करता दिखा. ◉ सुबह 9:13 बजे तक बाजार में खरीदारी का रुख मजबूत नजर आया. ◉ ओपन इंटरेस्ट एनालिसिस में “Long Buildup” देखने को मिली. यानी ज्यादा निवेशक पोजिशन ले रहे है. |
रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (15 जून 2026)
देश के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. इंडिया बुलियन रेट्स के अनुसार सोना 2,530 रुपये यानी 1.68% की बढ़त के साथ 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई और यह 5,580 रुपये यानी 2.25% उछलकर 2,53,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल
यह भी पढ़ें: ईरान डील पर ट्रंप का सख्त संदेश, कहा जल्दबाजी नहीं करेंगे, समझौते में गलती की गुंजाइश नहीं
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.