महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर में कितने रुपये में मिलेगा 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड

4 जून को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती का रुख देखने को मिला. रिटेल बाजार में सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं. वहीं एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुएं हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं.

गोल्ड-सिल्वर की कीमतें Image Credit: @Canva/Money9live

Gold Silver Price Today : 4 जून को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली मजबूती का रुख देखने को मिला. रिटेल बाजार में सोना 470 रुपये महंगा होकर 1,59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,63,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही. वहीं एमसीएक्स पर भी दोनों कीमती धातुएं हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.

रिटेल में सोना महंगा, चांदी सपाट

रिटेल बाजार में आज सोने में मामूली तेजी और चांदी सपाट के साथ कारोबार शुरू किए हैं. सोना 159,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 470 रुपये (0.30%) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं चांदी 263,780 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है और इसमें कोई बदलाव नहीं देखा गया है. कुल मिलाकर, सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं.

Source – Bullions

MCX पर क्या है रेट?

एमसीएक्स (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में हल्की तेजी देखने को मिल रही है. अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,58,908 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिसमें लगभग 0.25% की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,63,074 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है और इसमें करीब 0.04% की मामूली तेजी देखी जा रही है. सुबह 9:38 मिनट पर सोने की कीमत में 389 रुपये की तेजी आई, वहीं चांदी 116 रुपये महंगी हुई है.

Source – MCX

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 12:01 AM (NYT) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है. गोल्ड में 0.62 फीसदी यानी 27.61 डॉलर प्रति औंस की तेजी आई तो वहीं सिल्वर 0.22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
चेन्नई₹15,797₹14,480₹12,160
मुंबई₹15,611₹14,310₹11,708
दिल्ली₹15,626₹14,325₹11,723
कोलकाता₹15,611₹14,310₹11,708
बेंगलुरु₹15,611₹14,310₹11,708
हैदराबाद₹15,611₹14,310₹11,708
केरल₹15,611₹14,310₹11,708
पुणे₹15,611₹14,310₹11,708
वडोदरा₹15,616₹14,315₹11,713
अहमदाबाद₹15,616₹14,315₹11,713
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहरचांदी 10 ग्राम (₹)चांदी 100 ग्राम (₹)चांदी 1 किलोग्राम (₹)
चेन्नई₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
बेंगलुरु₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
केरल₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: चांदी के आयात पर सरकार की सख्ती, अब DGFT की मंजूरी के बिना नहीं होगा इम्पोर्ट, जानें पूरा मामला

Latest Stories

सस्ता हुआ सोना… चांदी की की कीमत में इतनी गिरावट, जानें- कितने रुपये पर आया गोल्ड-सिल्वर का भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी के भी घटे दाम; जानें अपने शहर में कितने रुपये में मिलेगा 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड

सोना हुआ महंगा, चांदी के भी बढ़े दाम; जानें- कितने रुपये में मिलेगा 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड

फिर उछला सोना, चांदी ने भी पकड़ी हल्की रफ्तार! गोल्ड ₹1.59 लाख और सिल्वर ₹2.68 लाख के पार, जानें आपके शहर का रेट

2500 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; जानें- गोल्ड-सिल्वर का क्या है अब भाव

5 दिन में ₹3000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी ₹4,500 की गिरावट, जानें आपके शहर में 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव