Gold-Silver Price Today: सोना ₹620 तो चांदी ₹1290 हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का ताजा रेट

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. IBJA के अनुसार, सोना 620 रुपये और चांदी 1,290 रुपये सस्ती हुई. MCX पर भी दोनों धातुओं में कमजोरी रही हालांकि, वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों को सहारा मिला हुआ है.

गोल्ड सिल्वर की कीमत Image Credit:

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया, जबकि चांदी भी कमजोरी के साथ कारोबार करती दिखी. हालांकि, वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों को सहारा मिला हुआ है.

बुलियन मार्केट का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने का भाव 620 रुपये घटकर 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, चांदी 1,290 रुपये सस्ती होकर 2,26,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. बुलियन बाजार में सोने में 0.42% और चांदी में 0.57% की गिरावट दर्ज की गई.

MCX पर क्या रहे भाव?

23 जुलाई सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा (Gold August Futures) 0.31% यानी 453 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी वायदा (Silver September Futures) 0.23% यानी 514 रुपये टूटकर 2,26,474 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

जानें अपने शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)चांदी 999 (1 किलोग्राम)
नई दिल्ली₹1,45,370₹1,33,256₹2,26,170
मुंबई₹1,45,620₹1,33,485₹2,26,560
बेंगलुरु₹1,45,730₹1,33,586₹2,26,710
कोलकाता₹1,45,420₹1,33,302₹2,26,230
हैदराबाद₹1,45,840₹1,33,687₹2,26,890
चेन्नई₹1,46,040₹1,33,870₹2,27,190

क्यों आई गिरावट?

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बना हुआ है. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर (Red Sea) में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमले की जिम्मेदारी ली है. हूतियों का दावा है कि उन्होंने Encelia और Layla नाम के जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. उनका आरोप है कि इन जहाजों ने उनके लगाए गए समुद्री प्रतिबंध का उल्लंघन किया.

इससे पहले ब्रिटेन की UK Maritime Trade Operations (UKMTO) ने भी बताया था कि सऊदी अरब के अल शुकैक (Al Shuqaiq) के पास एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई. इस घटनाक्रम के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई.

ग्लोबल मार्केट में क्या है स्थिति?

घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को डिप-बाइंग (Dip Buying) का सहारा मिला. सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना 4,130 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करता दिखा. इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में इसमें करीब 3% की तेजी दर्ज की गई थी.

इसे भी पढ़ें- बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 23900 के नीचे, क्रूड 95 डॉलर पार; फार्मा-रियल्टी शेयर टूट