5 दिन में ₹9350 महंगी हुई चांदी, सोना भी ₹6000 चढ़ा, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव, देखें अपने शहर के रेट

इस हफ्ते सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है. पिछले 5 दिनों में चांदी 9,350 रुपये प्रति किलो और सोना 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी, बढ़ती मांग और इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव के कारण दोनों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे खरीदारों की चिंता बढ़ गई है.

गोल्ड-सिल्वर Image Credit: Money9 Live

Gold Silver Price Weekly: सोना और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली है. पिछले 5 दिनों में जहां चांदी 9,350 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई, वहीं सोने के दाम में भी 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 10 मई के मुकाबले 16 मई तक दोनों की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी, बढ़ती मांग और इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के कारण सोना-चांदी लगातार महंगे होते जा रहे हैं. इसका असर आम खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

5 दिन में 9,350 रुपये महंगी हुई चांदी

पिछले 5 दिनों में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 10 मई को चांदी का भाव 2,62,370 रुपये प्रति किलो था, जो 16 मई तक बढ़कर 2,71,720 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. यानी सिर्फ पांच दिनों में चांदी 9,350 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और बढ़ती मांग और इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के कारण चांदी के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता भी बढ़ गई है.

5 दिन में 6000 रुपये महंगा हुआ सोना

पिछले 5 दिनों में सोने की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. 10 मई को सोने का भाव 1,53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 16 मई तक बढ़कर 1,59,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. यानी सिर्फ पांच दिनों में सोना 6,000 रुपये महंगा हो गया. वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर आम खरीदारों और निवेशकों दोनों पर पड़ रहा है.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट आज22 कैरेट आज18 कैरेट आज
चेन्नई₹16,091₹14,750₹12,310
मुंबई₹15,693₹14,385₹11,770
दिल्ली₹15,708₹14,400₹11,785
कोलकाता₹15,693₹14,385₹11,770
बेंगलुरु₹15,693₹14,385₹11,770
हैदराबाद₹15,693₹14,385₹11,770
केरल₹15,693₹14,385₹11,770
पुणे₹15,693₹14,385₹11,770
वडोदरा₹15,698₹14,390₹11,775
अहमदाबाद₹15,698₹14,390₹11,775
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
बेंगलुरु₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: रिटेल में ₹8300 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹1390 लुढ़का, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव, देखें अपने शहर के रेट