एक हफ्ते में ₹1.68 लाख से ₹1.48 लाख तक लुढ़क गया सोना, सिल्वर में निवेशकों ने गवांए 94,421 रुपये, क्या रही वजहें

इस हफ्ते सोने के दाम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कभी कीमतों में तेज बढ़त रही तो कुछ दिनों में गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया. वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और बाजार की धारणा का सीधा असर सोने पर पड़ा. वहीं, चांदी के भाव में भी कमजोरी नजर आई, जिसने कीमती धातुओं के बाजार में हलचल बनाए रखी.

gold and silver price crash Image Credit: money9 live

Gold and Silver Weekly Report: इस हफ्ते सोने की कीमतों (Gold 999 PM-Price) में शुरुआत से ही भारी गिरावट देखने को मिली, हालांकि सप्ताह के अंत तक कीमतों ने थोड़ी स्थिरता दिखाई. सप्ताह की शुरुआत 1 फरवरी को ही सोना बीते दिन के मुकाबले 16,828 रुपये टूट गया और 1.65 लाख पर ट्रेड कर रही कीमत 1.48 लाख तक लुढ़क गई.

2 फरवरी को 50-60 रुपये की बेहद मामूली बढ़त देखने को मिली. 3 फरवरी को यह बढ़कर ₹1,51,529 तक पहुंच गया. इसके बाद 4 और 5 फरवरी को कीमतें फिर लुढ़की और क्रमशः ₹1,56,625 और ₹1,52,502 पर रहीं. हफ्ते के अंत 6 फरवरी को सोना ₹1,50,2078 पर बंद हुआ, जो शुरुआती स्तर से थोड़ा नीचे रहा.

गिरावट के कारण

यह उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से वैश्विक आर्थिक परिस्थिति और डॉलर की मजबूती के कारण आया है. डॉलर की मजबूती से सोना महंगा हुआ और मांग थोड़ी कम हुई, जिससे दाम नीचे आए.दुनिया भर में बॉन्ड और कच्चे धातु के बाजार में अस्थिरता भी इस साप्ताहिक रुझान को प्रभावित कर रही है.

इसके अलावा, हाल के रिकॉर्ड स्तर पर रेट पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक किया, जिससे कीमतों में गिरावट आई.

यह भी पढ़ें: DDGS क्या है और क्यों खोले गए अमेरिका के लिए दरवाजे, जानें भारत पर इसका असर, सेब-सोयाबीन पर क्या बोली सरकार?

सिल्वर ने भी दिखाया बदलाव

सप्ताह में चांदी में भी उतार-चढ़ाव नजर आया. कई दिन चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जो बाजार की अस्थिरता और ट्रेडिंग वॉलैटिलिटी का संकेत थी. चांदी अक्सर सोने के साथ साथ चलती है, लेकिन इसके जोखिम भरे ट्रेडिंग पैटर्न ने कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव पैदा किया.

तारीखगोल्ड 999 (PM) ₹/10 ग्रामसिल्वर 999 (PM) ₹/किलो
01 फरवरी 20261,48,6972,65,751
02 फरवरी 20261,48,7462,59,500
03 फरवरी 20261,51,5292,63,965
04 फरवरी 20261,56,6252,82,462
05 फरवरी 20261,52,5022,54,339
06 फरवरी 20261,52,0782,44,929

Latest Stories

कभी नीम-नीम… कभी शहद-शहद! रूसी तेल के बदले अमेरिकी क्रूड की चुनौतियां, क्या गले से नीचे उतार पाएंगी ऑयल कंपनियां?

रूस से तेल बिजनेस पर बड़ा अपडेट! भारत धीरे-धीरे घटाएगा खरीद, जानें रिफाइनरियों को क्या कहा जा रहा..

ये हैं दुनिया के टॉप-5 हॉस्पिटल, जानें भारत के किन अस्पतालों को मिली कौन सी रैंकिंग; Brand Finance ने जारी की लिस्ट

Reliance ने ऑस्ट्रेलियाई FMCG बाजार में की एंट्री, Goodness Group में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी

चीन से जुड़े FDI नियमों में नरमी की तैयारी, बदल जाएगा निवेश का समीकरण? जानें क्या हो सकता है शेयर बाजार पर असर

क्या रूस से तेल की खरीद बंद होगी? ट्रंप के दावे के बाद भारत ने अपना रुख किया साफ, जानें क्या बोला MEA