145km तक की जबरदस्त रेंज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लॉन्च हुआ Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3
Honda QC3 को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज पर बैटरी 145 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है. ये स्कूटर टीवीएस, एथर और बजाज कंपनी के स्कूटर्स को टक्कर देगा.
Highlights
- होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एंट्री.
- सिंगल चार्ज में देगा 145km की रेंज.
- मिलेगी 3kWh की फिक्स्ड बैटरी.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए Honda QC3 को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, इस स्कूटर की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपए (एक्स शोरूम) तय की गई है, ये स्कूटर कंपनी की EV स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव को दिखाता है क्योंकि इसमें एक्टिवा ई से अलग बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. QC3 के साथ कंपनी का मकसद तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है. होंडा का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube, Ather Rizta, Vida V2 और Bajaj Chetak जैसे स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देगा.
इस स्कूटर को शुरुआत में आगरा, दिल्ली, कटक, सूरत और कोल्लम में चुनिंदा होंडा रेडविंग डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा. कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर एक बार सिंगल चार्ज पर 145 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है और इसमें कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. ये स्कूटर आपको मैट फोटॉन ग्रे मेटैलिक, पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल प्रेशियस व्हाइट और पर्ल सायरन ब्लू रंग में मिलेगा.
Honda QC3 Features
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, डिस्प्ले पर व्हीकल से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलती है और ये स्कूटर स्मार्ट फीचर्स सपोर्ट करता है जैसे कि होंडा रोडसिंक टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा डेली राइड में सुविधा के लिए इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन की भी सुविधा मिलती है.
चार्जिंग टाइम
QC3 में फिक्स्ड 3kWh की बैटरी दी गई है, ये स्कूटर 145 किलोमीटर की रेंज के साथ होंडा का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है. कंपनी ने फिलहाल मोटर की जानकारी नहीं दी है लेकिन ये जरूर बताया गया है कि 2 घंटे 40 मिनट में स्कूटर की बैटरी 0 से 80 फीसदी चार्ज हो जाती है और इसे पूरा चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है.
ये भी पढ़ें- 8 लाख से सस्ती इन 5 गाड़ियों में Sunroof का मजा, नई कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Latest Stories
थार फैंस के लिए बड़ा दिन, नए लुक और नए फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगी Mahindra Thar Facelift 2026
लॉन्च हुआ Tata Sierra का नया Dark Edition, कीमत 13.99 लाख से शुरू
8 लाख से सस्ती इन 5 गाड़ियों में Sunroof का मजा, नई कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
