Gold नहीं बना पाएगा रईस, क्या है बड़ी वॉर्निंग? CA ने बताया कहां और कितने निवेश से बनेंगे अमीर
अमीर बनने के लिए कितना निवेश जरूरी है, यह सवाल हर नए निवेशक के मन में रहता है. अक्सर लोग उस एसेट में पैसा लगाना चाहते हैं, जिसमें उस समय तेजी दिख रही हो, चाहे वह सोना हो, चांदी हो या शेयर बाजार. लेकिन हकीकत यह है कि बहुत छोटी रकम से बहुत बड़ा फंड बनाने का सपना देखना व्यावहारिक नहीं होता. इसी सोच पर सीए, निवेशक और फाइनेंशियल एक्सपर्ट अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में ध्यान दिलाया है. उन्होंने समझाया कि निवेश में धैर्य, अनुशासन और पर्याप्त पूंजी तीनों जरूरी हैं. आटे में नमक जितनी रकम निवेश करके पहाड़ जितना रिटर्न उम्मीद करना गलत एप्रोच है.
पोस्ट का संदेश साफ है कि केवल किसी एसेट की तेजी देखकर निवेश करना सही रणनीति नहीं है. लॉन्ग टर्म वेल्थ बनाने के लिए सही प्लानिंग, लगातार निवेश और जोखिम को समझना ज्यादा अहम है. जल्द अमीर बनने की मानसिकता अक्सर निवेशकों को गलत फैसलों की ओर ले जाती है.