सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: खरीदारी का मौका या निवेशकों के लिए चेतावनी?
हाल तक रिकॉर्ड तेजी दिखाने वाले सोना और चांदी के दामों में हालिया दिनों में तेज गिरावट दर्ज की गई है. बाजार के इस उतार-चढ़ाव को कई ट्रेडर्स ‘ब्लैक मंडे’ जैसी स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे तीन प्रमुख कारण उभरकर सामने आए हैं. पहला, वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती, जिससे कमोडिटी कीमतों पर दबाव बढ़ा. दूसरा, मुनाफावसूली, क्योंकि ऊंचे स्तर पर निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिक्री की. तीसरा, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, जिसने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले गोल्ड-सिल्वर की मांग को प्रभावित किया.
आम उपभोक्ताओं के लिए यह शादी-ब्याह की खरीदारी का अवसर हो सकता है. वहीं निवेशकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जा रही है. विशेषज्ञ संतुलित रणनीति अपनाने, चरणबद्ध निवेश और बाजार संकेतों पर नजर रखने की बात कह रहे हैं.
More Videos
UPI ने कैश को पछाड़ा! डिजिटल पेमेंट में भारत ने रचा इतिहास, क्या अब खत्म हो जाएगा नकद का दौर?
CD vs CP: बैंकों में पैसों की कमी, क्या बढ़ेगा आपके लोन का बोझ?
India- Russia Trade: अमेरिका की ट्रेड डील के बाद क्या भारत फिर खरीदेगा रूसी तेल?
