Barni se Azadi। पैसों को लेकर क्या है महिलाओं का रवैया? क्या आज भी वित्तीय फैसलों के लिए पुरुषों पर निर्भर हैं महिलाएं?

समाज में महिलाओं की भूमिका तेजी से बदल रही है. घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़ते हुए महिलाएं अब फाइनेंस से जुड़े फैसलों में भी सक्रिय नजर आ रही हैं. बचत, निवेश और प्लानिंग जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ी है. ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में महिलाएं अपनी वित्तीय समझ को मजबूत कर रही हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, पहले जहां वित्तीय निर्णयों में महिलाओं की भूमिका सीमित मानी जाती थी, वहीं अब तस्वीर बदल रही है. महिलाएं बजट मैनेजमेंट, लॉन्ग टर्म सेविंग्स और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दे रही हैं. इसी बदलते रुझान पर ‘बरनी से आजादी’ पहल के तहत चर्चा की गई. इस खास एपिसोड में Money9 की Editor Priyanka Sambhav ने SEBI RIA Jitendra Solanki से बातचीत की, जिसमें महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता, निवेश व्यवहार और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से बात हुई.

Short Videos