रिटायरमेंट के बाद हर महीने तय इनकम का भरोसा, जानें सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम
रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता होती है नियमित आय और निवेश की सुरक्षा. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है. यह सरकार समर्थित योजना है, जिसमें आप एकमुश्त निवेश करते हैं और उस पर तय ब्याज के रूप में नियमित आय प्राप्त करते हैं. यही वजह है कि जोखिम से बचने वाले निवेशक इस स्कीम को प्राथमिकता देते हैं. अगर कोई निवेशक अधिकतम सीमा तक निवेश करता है, तो मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से हर महीने लगभग 20,500 रुपये तक की आय बन सकती है. यह इनकम आपके रोजमर्रा के खर्च, मेडिकल जरूरतों और लाइफस्टाइल को संतुलित रखने में मदद कर सकती है.
योजना की अवधि तय होती है और इसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी उपलब्ध रहता है. सरल प्रक्रिया, सुरक्षित निवेश और स्थिर रिटर्न, ये तीन बातें SCSS को रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए खास बनाती हैं. सही योजना और अनुशासित निवेश से रिटायरमेंट जीवन आर्थिक रूप से आरामदायक बनाया जा सकता है.
More Videos
PFRDA Chairman का बड़ा बयान, ज्यादा पेंशन की डिमांड ऐसे पूरी करेगी सरकार
Ration Card हो जाएगा बेकार, नहीं मिलेगा राशन , इस तारीख से पहले करा लें E-KYC
Jio BlackRock के बाद अंबानी अब Fixed Deposit में करेंगे बड़ा खेल!
