NSE IPO अपडेट: अनलिस्टेड मार्केट में NSE शेयर रिकॉर्ड हाई पर

NSE IPO की उम्मीद में अनलिस्टेड मार्केट में NSE के शेयरों की खरीदारी जोर पकड़ी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों में ये शेयर लगभग 2,075 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहे हैं, जो कि पिछले 6 महीनों का उच्चतम स्तर है. निवेशक इस तेजी को देखकर सोच रहे हैं कि क्या अनलिस्टेड मार्केट में NSE शेयर खरीदना स्मार्ट होगा या फिर आने वाले NSE IPO का इंतज़ार करना बेहतर रहेगा. अनलिस्टेड शेयरों में तेजी एक संकेत हो सकता है कि बाजार NSE IPO को सकारात्मक नजरिए से देख रहा है. हालांकि अनलिस्टेड शेयर खरीदना जोखिम भी रखता है क्योंकि इन शेयरों में तरलता सीमित होती है और प्राइस ट्रैकिंग आसान नहीं होती. वहीं IPO में निवेश करने से पहले प्राइस बैंड, अलॉटमेंट संभावना और लिस्टिंग गेप जैसे फैक्टरों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

अगर आप लिक्विडिटी और कम जोखिम पसंद करते हैं तो IPO का इंतजार करना बेहतर हो सकता है और अगर आप प्री-IPO शेयरों में एक्टिव हैं और जोखिम ले सकते हैं तो अनलिस्टेड मार्केट में निवेश देख सकते हैं.

Short Videos