UPI ने कैश को पछाड़ा! डिजिटल पेमेंट में भारत ने रचा इतिहास, क्या अब खत्म हो जाएगा नकद का दौर?
आज के दौर में अगर आपके पास नकद पैसा न भी हो, तो भी आप आसानी से खरीदारी कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं — बस आपके मोबाइल में UPI ऐप होना चाहिए. भारत में डिजिटल भुगतान का यह बदलाव अब एक नए मुकाम पर पहुंच गया है. वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services — DFS) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला भुगतान माध्यम बन गया है और इसने नकद लेनदेन को पीछे छोड़ दिया है.
पिछले कुछ वर्षों में UPI ने छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक, हर स्तर पर भुगतान की आदत बदल दी है. QR कोड स्कैन कर सेकंडों में भुगतान करना अब सामान्य बात हो गई है. सरकार, बैंकों और फिनटेक कंपनियों के संयुक्त प्रयासों से डिजिटल भुगतान की पहुंच गांवों तक बढ़ी है. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि कैश पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल कम है, क्योंकि इंटरनेट, डिजिटल साक्षरता और गोपनीयता जैसे मुद्दे अभी भी महत्वपूर्ण हैं. फिर भी, यह तय है कि भारत तेजी से “लेस-कैश” अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है.
More Videos
अलर्ट मोड पर रहेंगे बैंक! RBI से मिले निर्देश-15 अक्टूबर से ATM में रखें पर्याप्त कैश, क्या है माजरा?
LPG Cylinder वाले ध्यान दें, 1 अक्टूबर से बदलने वाला है नियम!
लोगों की कमाई बढ़ेगी तो बढ़ेगी खर्च करने की ताकत, वित्त मंत्री ने बताया कैसे बदलेगा लोगों का खर्च
