₹40000 महंगा होगा गोल्ड! सोने को लेकर दुनिया के बड़े बैंकों की डराने वाली रिपोर्ट
Goldman Sachs Big Warning: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है और लोगों से खरीदारी कम करने की अपील भी की है. इसके बावजूद सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. अभी सोना लगभग ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1.69 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच चुकी है. महंगाई, मिडिल ईस्ट युद्ध, मजबूत डॉलर और बढ़ती ब्याज दरों के कारण बाजार में दबाव बना हुआ है. फिर भी दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. इसी वजह से बड़े ग्लोबल बैंक आने वाले समय में सोने में और तेजी की संभावना बता रहे हैं.
जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स और यूबीएस जैसी बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों का मानना है कि अगले कुछ वर्षों में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया में बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता और युद्ध जैसे हालात निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की तरफ ले जा रहे हैं. हालांकि छोटी अवधि में कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है. इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.