GST कलेक्शन की रफ्तार हुई धीमी, मई में सरकार को मिले 1.94 लाख करोड़ रुपये; इस राज्य से सबसे ज्यादा कमाई

GST कलेक्शन मई महीने में थोड़ा धीमा पड़ता दिखा. हालांकि सरकार की कमाई अब भी मजबूत बनी हुई है, लेकिन अप्रैल के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में मई में GST कलेक्शन कम रहा. अप्रैल 2026 में सरकार को GST से 2.42 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय हुई थी, जबकि मई में यह आंकड़ा घटकर 1.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.

जीएसटी कलेक्शन. Image Credit: Getty image

GST Collection: देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का एक बड़ा पैमाना माना जाने वाला GST कलेक्शन मई महीने में थोड़ा धीमा पड़ता दिखा. हालांकि सरकार की कमाई अब भी मजबूत बनी हुई है, लेकिन अप्रैल के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में मई में GST कलेक्शन कम रहा. अप्रैल 2026 में सरकार को GST से 2.42 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय हुई थी, जबकि मई में यह आंकड़ा घटकर 1.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. फिर भी पिछले साल मई के मुकाबले इसमें 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

दिलचस्प बात यह है कि इस बार घरेलू कारोबार से मिलने वाले टैक्स में नरमी देखने को मिली, जबकि आयात से मिलने वाला GST तेजी से बढ़ा. इससे संकेत मिलता है कि देश में खपत की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है, लेकिन विदेशों से आने वाले सामान पर लगने वाले टैक्स ने सरकार की कमाई को मजबूत बनाए रखा है. मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और उपभोक्ताओं के खर्च करने के तरीके में बदलाव का असर GST आंकड़ों में दिखाई दे रहा है.

मई में कितना रहा GST कलेक्श

  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में देश का कुल GST कलेक्शन 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा.
  • यह मई 2025 में जुटाए गए 1.88 लाख करोड़ रुपये से 3.2 प्रतिशत अधिक है.
  • वहीं नेट GST रेवेन्यू यानी रिफंड देने के बाद सरकार के पास बची रकम 1.67 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के मुकाबले 3.3 प्रतिशत ज्यादा है.
संकेतकस्थिति
अप्रैल 2026 GST कलेक्शन₹2.42 लाख करोड़ (रिकॉर्ड)
मई 2026 GST कलेक्शन₹1.94 लाख करोड़

रिफंड में भी हुई बढ़ोतरी

मई महीने के दौरान सरकार ने 27,281 करोड़ रुपये का GST रिफंड जारी किया. यह पिछले साल की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक है. चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में कुल GST रिफंड 59,063 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर करीब 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है.

आयात से बढ़ी सरकार की कमाई

GST कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान आयात से मिलने वाले टैक्स का रहा. मई में आयात से मिलने वाला सकल GST 19.1 प्रतिशत बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये पहुंच गया. दूसरी ओर घरेलू कारोबार से मिलने वाला GST 2.6 प्रतिशत घटकर 1.35 लाख करोड़ रुपये रह गया. इससे साफ है कि इस बार GST बढ़ोतरी का बड़ा आधार आयात रहा.

राज्यों का प्रदर्शन कैसा रहा

राज्यों के आंकड़ों में भी काफी अंतर देखने को मिला. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में GST संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. केरल में 19 प्रतिशत और कर्नाटक में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं दिल्ली में GST संग्रह में बड़ी गिरावट देखने को मिली. दिल्ली का प्री-सेटलमेंट GST कलेक्शन 36 प्रतिशत तक घट गया. तमिलनाडु और राजस्थान में भी मामूली कमजोरी दर्ज की गई.

राज्यबदलाव
हरियाणा+22%
कर्नाटक+17%
गुजरात+16%
आंध्र प्रदेश+16%
केरल+15%
तेलंगाना+14%
दिल्ली-26%
राज्यवार GST कलेक्शन (IGST सेटलमेंट के बाद)

इसे भी पढ़ें- 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज