कितनी है ज्ञानेश कुमार की सैलरी, क्या मिलती हैं सुविधाएं; जानिए CEC की पूरी कमाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हर महीने 2.50 लाख रुपये की बेसिक सैलरी मिलती है. यह सैलरी कैबिनेट सचिव के बराबर है. इसके अलावा उन्हें 34000 रुपये का मासिक भत्ता मिलता है. CEC को सरकारी आवास, सरकारी कार और ड्राइवर, सुरक्षा कवर, बिजली पानी और टेलीफोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. खुद और परिवार के लिए मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों चर्चा में हैं. विपक्षी INDIA ब्लॉक ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है. इस बीच ज्ञानेश कुमार की सैलरी और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे. इससे पहले वह चुनाव आयुक्त के पद पर काम कर चुके हैं. वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं. आइए जानते हैं कि CEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं.
ज्ञानेश कुमार की कितनी है सैलरी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हर महीने 2.50 लाख रुपये की बेसिक सैलरी मिलती है. यह सैलरी कैबिनेट सचिव के बराबर है. पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की सैलरी सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर होती थी. 2023 के कानून के बाद CEC और इलेक्शन कमीशन की सैलरी कैबिनेट सचिव के बराबर कर दी गई. मौजूदा समय में दोनों की सैलरी समान है, लेकिन इन्हें तय करने की प्रक्रिया अलग है.
हर महीने 34000 रुपये का भत्ता
बेसिक सैलरी के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त को हर महीने 34000 रुपये का भत्ता भी मिलता है. हालांकि CEC और चुनाव आयुक्तों ने इस भत्ते पर मिलने वाली इनकम टैक्स छूट को स्वेच्छा से छोड़ दिया है. इसके अलावा उन्हें खुद, पत्नी और आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए LTC की सुविधा मिलती है. इस सुविधा को साल में तीन बार के बजाय एक बार लेने का फैसला स्वेच्छा से किया गया है.
मुफ्त सरकारी घर और कार की सुविधा
मुख्य चुनाव आयुक्त को कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. इनमें मुफ्त सरकारी आवास शामिल है. इसके अलावा सरकारी कार और ड्राइवर की सुविधा भी मिलती है. CEC को सुरक्षा कवर भी दिया जाता है. बिजली, पानी और टेलीफोन जैसी सुविधाएं भी मुफ्त या काफी कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं. खुद और परिवार के लिए व्यापक मेडिकल सुविधाएं भी मिलती हैं.
रिटायरमेंट के बाद भी मिलते हैं लाभ
मुख्य चुनाव आयुक्त को रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन और दूसरी सुविधाएं मिलती हैं. ये लाभ उच्च संवैधानिक पदों के तरह होते हैं. CEC और चुनाव आयुक्तों की सैलरी से जुड़े नियमों में 2023 में बदलाव किया गया था. इससे पहले इन पदों की सैलरी सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर थी. अब इनकी सैलरी कैबिनेट सचिव के बराबर है.
कैसा रहा ज्ञानेश कुमार का करियर
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं. वह 2024 में चुनाव आयुक्त बने और फरवरी 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाला. इससे पहले वह केंद्रीय गृह मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं. वह 31 जनवरी 2024 को सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे. सहकारिता मंत्रालय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अधीन आता है.
ये भी पढ़ें- ‘टाटा संस को नहीं चलाते हैं ट्रस्ट्स’, भीतरी मतभेद और गहराए; ट्रस्टियों ने कहा- रीस्ट्रक्चरिंग प्रस्ताव नया नहीं
पब्लिक है प्रॉपटी की जानकारी
ज्ञानेश कुमार की कुल प्रॉपटी की पब्लिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. अप्रैल में पूर्व TMC सांसद साकेत गोखले ने उनकी प्रॉपटी से जुड़ी जानकारी को निजी बताए जाने पर सवाल उठाया था. गोखले ने RTI के जरिए ज्ञानेश कुमार की 2015 से 2023 के बीच की अचल प्रॉपटी रिटर्न की जानकारी मांगी थी. हालांकि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार की कुल नेटवर्थ का कोई पब्लिक आंकड़ा सामने नहीं आया है.