Amazon से ऑनलाइन खरीद सकेंगे कार, UK में 2027 से शुरू होगी सर्विस; Hyundai समेत कई कंपनियां जुड़ेंगी
Amazon अब ऑनलाइन कार खरीदारी के कारोबार का विस्तार कर रहा है. कंपनी 2027 की शुरुआत में ब्रिटेन में Amazon Autos सर्विस लॉन्च करेगी. इसके लिए Hyundai के साथ साझेदारी की गई है. ग्राहक प्लेटफॉर्म पर नई और पुरानी कारें देख सकेंगे, कीमतों की तुलना कर सकेंगे और फाइनेंसिंग के विकल्प तलाश सकेंगे.
Highlights
- Amazon 2027 की शुरुआत में ब्रिटेन में Amazon Autos सर्विस लॉन्च करेगा.
- Hyundai के साथ साझेदारी में नई और पुरानी इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल कारें उपलब्ध होंगी.
- ग्राहक ऑनलाइन कार की कीमत देख सकेंगे, तुलना और बुकिंग कर सकेंगे.
ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अब ऑनलाइन कार बेचने के कारोबार का विस्तार करने जा रही है. कंपनी 2027 की शुरुआत में ब्रिटेन (UK) में अपनी Amazon Autos सर्विस लॉन्च करेगी. इसके साथ ही अमेरिका के बाहर पहली बार Amazon का ऑनलाइन कार मार्केटप्लेस शुरू होगा. इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक नई और पुरानी कारें देख सकेंगे, उनकी कीमतों की तुलना कर सकेंगे और फाइनेंसिंग के विकल्प भी तलाश सकेंगे.
इस सर्विस के लिए Amazon ने Hyundai के साथ साझेदारी की है. Hyundai शुरुआती दौर में प्लेटफॉर्म पर अपनी नई और पुरानी इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल कारें उपलब्ध कराएगी. इनमें IONIQ 3, IONIQ 5, KONA और i20 जैसे मॉडल शामिल होंगे.
ऑनलाइन कार चुनें, कीमत देखें और बुक करें
Amazon Autos के जरिए ग्राहक Amazon.co.uk पर जाकर अपनी पसंद की कार खोज सकेंगे. यहां अलग-अलग कारों की शुरुआती कीमतों की तुलना करने, कार रिजर्व करने और अपनी पुरानी कार की अनुमानित कीमत जानने की सुविधा मिलेगी.
इसके अलावा ग्राहक कार खरीदने के लिए फाइनेंसिंग के विकल्प भी देख सकेंगे. हालांकि, कार की अंतिम खरीदारी ऑनलाइन नहीं होगी. इसके लिए ग्राहक को संबंधित डीलरशिप पर जाना होगा और वहीं खरीदारी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
कारों की कीमत तय करेंगे डीलर
Amazon ने साफ किया है कि इस प्लेटफॉर्म पर कारों की कीमत तय करने का अधिकार डीलरों के पास ही रहेगा. यानी Amazon सिर्फ ग्राहकों और कार डीलरों के बीच एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस की भूमिका निभाएगा.
शुरुआत में Hyundai के अलावा Vertu Motors डीलर ग्रुप की पुरानी कारें भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. कंपनी आने वाले महीनों में दूसरे कार ब्रांड और डीलरशिप को भी अपने साथ जोड़ने की योजना बना रही है.
Amazon Autos International के डायरेक्टर Matt Nuffort के मुताबिक, कार खरीदना लोगों के लिए बड़े खर्चों में से एक है. कंपनी चाहती है कि यह प्रक्रिया भी Amazon पर दूसरी चीजें खरीदने जितनी आसान और पारदर्शी हो.
यह भी पढ़ेंः 5 साल में 3584% रिटर्न, ऑर्डर बुक दमदार, तिमाही नतीजे भी मजबूत, अब MSCI में हुई एंट्री, रखें नजर
अमेरिका में 2024 में शुरू हुई थी सर्विस
Amazon ने दिसंबर 2024 में अमेरिका में Amazon Autos सर्विस शुरू की थी. कंपनी के मुताबिक, अब यह सेवा अमेरिका के 150 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है. ब्रिटेन में इसकी शुरुआत के साथ Amazon अपने ऑनलाइन कार कारोबार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार देगा.
Latest Stories
जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों से मांगी माफी, बोले- रोज 90 मिनट ले रहा हूं थेरेपी, ट्रंप के दावों को किया खारिज
US-Iran War: F-16 फाइटर जेट पर मिसाइल हमले के ईरान के दावे को अमेरिका ने नकारा
Quad Summit में डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- PM Modi हैं ‘टफ मैन’
