India GDP Growth: ADB, Fitch और S&P ने बढ़ाया GDP का अनुमान, 7.8% तिमाही ग्रोथ बना बड़ा फैक्टर
भारत की आर्थिक ग्रोथ को लेकर तीन बड़ी रेटिंग एजेंसियों ने अपना अनुमान बढ़ाया है. ADB ने वित्त वर्ष 2026 27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया है. Fitch Ratings ने इसे 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी किया है. वहीं S&P Global Ratings ने अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है.

देश की GDP ग्रोथ को लेकर तीन बड़ी एजेंसियों का भरोसा बढ़ा है. ADB ने वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है. Fitch Ratings ने भी अपना अनुमान 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है. वहीं S&P Global Ratings ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया है. तीनों एजेंसियों ने जून तिमाही में 7.8 फीसदी की मजबूत GDP ग्रोथ को अनुमान बढ़ाने की प्रमुख वजह बताया है.
ADB को 7 फीसदी का अनुमान
ADB ने सितंबर 2026 के एशिया डेवलपरमेट आउंटलुक में भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया है. ADB के मुताबिक जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर रही. अप्रैल से जून 2026 के दौरान GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी रही. मजबूत निवेश मांग, खपत और मैन्युफैक्चरिंग तथा सर्विस सेक्टर की अच्छी ग्रोथ से अर्थव्यवस्था को सपोर्ट मिला.
Fitch ने 6.9 फीसदी का अनुमान लगाया
Fitch Ratings ने भी भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है. Fitch के मुताबिक, जून तिमाही में 7.8 फीसदी की GDP ग्रोथ ने दिखाया कि भारत की अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों के बावजूद मजबूत बनी हुई है. हालांकि एजेंसी ने आगे ग्रोथ की रफ्तार कुछ कम होने की संभावना जताई है. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के PMI आंकडे धीमी ग्रोथ का संकेत दे रहे हैं.
S&P ने 7 फीसदी किया अनुमान
S&P ग्लोबल रेटिंग ने वित्त वर्ष 2026 27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है. एजेंसी के मुताबिक, मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड, घरेलू खपत, सामान के निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. हालांकि S&P का मानना है कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में ग्रोथ की रफ्तार कुछ कम हो सकती है.
RBI की ब्याज दरों पर भी नजर
Fitch और S&P दोनों ने RBI की ब्याज दरों को लेकर भी अनुमान दिया है. Fitch का मानना है कि मजबूत मांग और बढ़ती महंगाई के बीच RBI अक्टूबर की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. Fitch के अनुसार इसके बाद रेपो रेट 5.5 फीसदी हो सकता है. S&P ने भी वित्त वर्ष 2026 27 में 25 बेसिस प्वाइंट की दर बढ़ोतरी की संभावना जताई है.
ये भी पढ़ें- Zee फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, रिपेमेंट प्लान पर NCLT ने मांगा CBI का जवाब; जानें पूरा मामला
महंगाई और मानसून से जुड़ी चुनौती
ADB ने वित्त वर्ष 2026 27 के लिए महंगाई का अनुमान 5.2 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया है. वित्त वर्ष 2027 28 में महंगाई 4 फीसदी रहने का अनुमान है. वहीं S&P ने FY27 में औसत उपभोक्ता महंगाई 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. कमजोर मानसून और मौसम से जुडे़ रिस्क एग्रीकल्चर प्रोडक्शन और ग्रामीण मांग को प्रभावित कर सकते हैं. तीनों एजेंसियों ने भू राजनीतिक तनाव को भी अर्थव्यवस्था के लिए रिस्क बताया है.