अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के तहत भारत ने रखा जीरो टैरिफ प्रस्ताव, स्टील, ऑटो और फार्मा को फायदा

टैरिफ के मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से बात चल रही है. दोनों देश समझौते के बहुत करीब बताए जा रहे हैं. फिलहाल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने स्टील, ऑटो और फार्मा सेक्टर में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट पर शून्य टैरिफ का प्रस्ताव रखा है.

भारत अमेरिका में टैरिफ समझौते की उम्मीद बढ़ी Image Credit: Getty Images/Canva

US President डोनाल्ड ट्रंप का रुख टैरिफ को लेकर नरम होता जा रहा है. वे इस मसले पर चीन से भी बात करने को राजी हो गए हैं. वहीं, भारत के साथ इस मुद्दे पर अमेरिका पहले से ही बात कर रहा है. दोनों देशों के शीर्ष नेता कई मौकों पर इस बात के संकेत दे चुके हैं कि एक व्यापार समझौते पर जल्द ही सहमति बन सकती है. इस बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने अमेरिका के सामने एक प्रस्ताव रखा है, जिससे भारत की स्टील, ऑटो और फार्मा इंडस्ट्री को खासा फायदा मिल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रस्ताव भारतीय पक्ष ने रखा है, जो द्विपक्षीय व्यापार सौदे पर बातचीत में तेजी लाने के लिए अप्रैल के अंत में वाशिंगटन गए थे. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह सौदा पूरा हो जाएगा.

क्या है भारत का प्रस्ताव?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते की बातचीत की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया है कि भारत की तरफ से अमेरिका के सामने स्टील, ऑटो और फार्मा इंडस्ट्री के लिए आयात-निर्यात पर शून्य के बदले शून्य टैरिफ रखने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, भारत ने यह पेशकश सीमित मात्रा के लिए की है. इसके तहत भारत अमेरिका से होने वाले आयात की एक सीमित मात्रा पर शून्य टैरिफ लगाएगा, इसके बाद मौजूदा दर से टैरिफ लगाया जाएगा.

JD Vance ने दिए थे संकेत

पिछले महीने 2 अप्रैल को जब ट्रंप ने टैरिफ प्लान का ऐलान किया, तो उस समय भारत पर 26 फीसदी की दर से टैरिफ लगाने की बात कही गई थी. हालांकि, इसे एक सप्ताह बाद 9 अप्रैल को रोक दिया गया. इसके बाद पिछले महीने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब भारत आए, तो उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए थे कि भारत के साथ अमेरिका चीन जैसा व्यवहार नहीं करेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि भारत सबसे पहले देशों में शामिल होगा, जिनके साथ अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंजाम देगा.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश नहीं चुका पा रहा बिजली का खर्च, बावजूद अडानी पावर ने बरकारर रखी है सप्लाई

Latest Stories

Gold and Silver Rate Today: डॉलर की कमजोरी से सोना-चांदी मजबूत, MCX पर गोल्‍ड 1.54 लाख के पार, सिल्‍वर भी ₹3500 से ज्‍यादा महंगी

भारत की इकोनॉमी को झटका, 6वें पायदान पर खिसकी, पर ग्रोथ की रफ्तार बरकरार; 2031 तक बनेगी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था!

अनिल अंबानी के दो करीबी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने लिया एक्शन

क्या भारत में 40300 रुपये में मिल सकती है स्विट्जरलैंड जैसी लाइफ, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; देखें डिटेल

भारत में बेरोजगारी दर 5 महीने के उच्‍च स्‍तर पर, मार्च में अनएम्प्लॉयमेंट रेट बढ़कर 5.1 फीसदी पर पहुंचा

अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 11800 रुपये बढ़े सिल्वर के दाम, गोल्ड हुआ इतना महंगा