ग्लोबल रैंकिंग में छाए 2 इंडियन घी ब्रांड! दोनों को मिला नंबर 6 स्थान; अमूल भी शामिल

TasteAtlas की ग्लोबल रैंकिंग में भारत के दो घी प्रोडक्ट्स ने दुनिया के बेस्ट और आइकॉनिक बटर्स के बीच जगह बनाई है. GirOrganic के A2 Gir Cow Ghee और Amul के Pure Ghee को संयुक्त रूप से No. 6 स्थान मिला है. रैंकिंग में प्रोडक्ट की क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप, प्रीमियम क्रेडेंशियल्स, हिस्ट्री, ग्लोबल रिकॉग्निशन और कल्चरल सिग्निफिकेंस जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया है.

अमूल Image Credit: @Canva/Money9live

Indian Ghee Brands: भारतीय घी की लोकप्रियता अब देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहचान बना रही है. दुनिया के बेस्ट और आइकॉनिक बटर्स की सूची में भारत के दो प्रमुख घी प्रोडक्ट्स को जगह मिली है. फूड-फोकस्ड प्लेटफॉर्म टेस्टAटलस की ग्लोबल रैंकिंग में भारत के गिरऑर्गेनिक के A2 गिर काउ घी और अमूल के प्योर घी को संयुक्त रूप से नंबर 6 स्थान दिया गया है. टेस्टएटलस ने इस रैंकिंग को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे दुनिया के “बेस्ट एंड आइकॉनिक बटर्स अराउंड द वर्ल्ड” की सूची बताया है. इस सूची में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इंग्लैंड, आयरलैंड, डेनमार्क, फ्रांस, इटली, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्पेन और यूनाइटेड स्टेट्स जैसे देशों के डेयरी प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं.

टेस्टएटलस ने किन आधारों पर तैयार की रैंकिंग

टेस्टएटलस के मुताबिक, रैंकिंग तैयार करते समय केवल किसी प्रोडक्ट के टेस्ट को आधार नहीं बनाया गया है. इसमें प्रोडक्ट की क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और प्रीमियम क्रेडेंशियल्स जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया. इसके अलावा किसी प्रोडक्ट का हिस्ट्री, ग्लोबल रिकॉग्निशन और कल्चरल सिग्निफिकेंस भी रैंकिंग तय करने में महत्वपूर्ण रहा. टेस्टएटलस ने बेस्ट और आइकॉनिक प्रोडक्ट्स के बीच अंतर भी बताया है.

प्लेटफॉर्म के अनुसार, “बेस्ट” कैटेगरी में एक्सेप्शनल क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और प्रीमियम क्रेडेंशियल्स वाले प्रोडक्ट्स शामिल किए जाते हैं, जबकि “आइकॉनिक” कैटेगरी में ऐसे प्रोडक्ट्स आते हैं, जिनकी हिस्टोरिकल रूट्स, ग्लोबल रिकॉग्निशन और कल्चरल सिग्निफिकेंस गहरी होती है. टेस्टएटलस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कभी-कभी कोई प्रोडक्ट केवल बेस्ट होता है और कभी-कभी कोई प्रोडक्ट आइकॉनिक होता है. वहीं, कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी होते हैं, जो दोनों श्रेणियों में अपनी जगह बनाते हैं.

गिरऑर्गेनिक का A2 गिर काउ घी क्यों है खास

भारत की ओर से सूची में शामिल प्रोडक्ट्स में गिरऑर्गेनिक का A2 गिर काउ घी भी है. ब्रांड पारंपरिक तरीके से तैयार किए जाने वाले घी के लिए जाना जाता है. यह प्रोडक्ट गिर काउ के मिल्क से तैयार किया जाता है और ब्रांड इसे ट्रेडिशनल तरीके से तैयार किया गया ऑथेंटिक A2 घी के तौर पर मार्केट करता है.

गिर काउ से मिलने वाले मिल्क और पारंपरिक तरीके से तैयार किए जाने के कारण यह घी भारतीय ट्रेडिशनल डेयरी कल्चर से भी जुड़ा हुआ है. टेस्टएटलस की रैंकिंग में इसे दुनिया के प्रमुख बटर और घी प्रोडक्ट्स के साथ नंबर 6 स्थान मिलना भारतीय घी की ग्लोबल रिकॉग्निशन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा सकता है.

अमूल प्योर घी भी ग्लोबल लिस्ट में शामिल

भारत की दूसरी एंट्री अमूल का प्योर घी है. यह अमूल के प्रमुख डेयरी प्रोडक्ट्स में शामिल है और भारत में लंबे समय से जाना-पहचाना प्रोडक्ट है. अमूल प्योर घी की खासियतों में इसका डिस्टिंक्टिव अरोमा और ग्रैन्यूलर टेक्सचर शामिल है. ये कैरेक्टरिस्टिक्स आमतौर पर ट्रेडिशनल तरीके से तैयार किए गए होममेड घी से जोड़ी जाती हैं. ग्लोबल रैंकिंग में अमूल प्योर घी का शामिल होना भारत के सबसे पहचाने जाने वाले डेयरी ब्रांड्स में से एक की इंटरनेशनल रिकॉग्निशन को दर्शाता है.

कई देशों के डेयरी प्रोडक्ट्स ने बनाई जगह

टेस्टएटलस की सूची में केवल भारत के प्रोडक्ट्स शामिल नहीं हैं. इसमें दुनिया के कई प्रमुख डेयरी-प्रोड्यूसिंग कंट्रीज के बटर प्रोडक्ट्स को जगह दी गई है. ऑस्ट्रेलिया से पेपे साया का साल्टेड कल्चर्स बटर और वेस्टर्न स्टार का ओरिजिनल साल्टेड बटर शामिल है. बेल्जियम से ब्यूरे फ्लर डी सेल और ब्यूरे डी’आर्डेन एओपी डू को जगह मिली है.

वहीं, डेनमार्क से गामेल्डाग्स केरनेट स्मोर और लुरपैक स्लाइटली साल्टेड बटर सूची में शामिल हैं. इंग्लैंड की ओर से बंगाय बटर और कंट्री लाइफ अनसॉल्टेड बटर ने जगह बनाई. फ्रांस से ले ब्यूरे बॉर्डियर साले 4 प्रतिशत और ब्यूरे डी’एशिरे एओपी शारांत-प्वातू डेमी-सेल शामिल किए गए हैं. इसके अलावा आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्पेन और यूनाइटेड स्टेट्स के कई प्रोडक्ट्स भी इस ग्लोबल लिस्ट का हिस्सा हैं.

आयरलैंड से फार्महाउस कल्चर्ड बटर विद वेक्सफोर्ड सी साल्ट और प्योर आयरिश साल्टेड बटर, जबकि इटली से बुरो ओचेली और बुरो प्रीआल्पी क्लासिको को शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड से प्रीमियम सी साल्ट क्रिस्टल्स बटर और एंकर बटर, नॉर्वे से ओकोलॉजिश्क रोरोस स्मोर 2 प्रतिशत हावसाल्ट और टाइन मीयरिस्मोर, स्पेन से मंतेकिया चांटादा और मंतेगा कादी डीओपी तथा यूनाइटेड स्टेट्स से कल्चर्ड बटर और साल्टेड बटर को सूची में जगह मिली है.

टेस्टएटलस की इस ग्लोबल रैंकिंग में भारत के दो घी प्रोडक्ट्स का नंबर 6 स्थान हासिल करना भारतीय घी की ग्लोबल रिकॉग्निशन के लिहाज से महत्वपूर्ण है. गिरऑर्गेनिक का A2 गिर काउ घी और अमूल का प्योर घी दुनिया के कई प्रमुख बटर प्रोडक्ट्स के साथ इस सूची में शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: SEBI का बड़ा फैसला, CAS सिस्टम में फिलहाल नहीं होगा बदलाव; निवेशकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद