SBI, PNB, BoB, Canara समेत कई बैंकों में होगा बड़ा बदलाव! वित्त मंत्री के आदेश से क्या होगा?
अगर आपका अकाउंट एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा या किसी अन्य सरकारी बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को अपनी मजबूत स्थिति का उपयोग अधिक महत्वाकांक्षा के साथ करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अब सरकारी बैंकों को अपनी पुरानी छवि से बाहर निकलकर बदलते ग्राहकों और खासकर युवाओं की जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा.
18 अगस्त को हुए पीएसबी कॉन्फ्लुएंस 2026 में वित्त मंत्री ने 2 अक्टूबर से बैंकिंग फॉर यूथ अभियान शुरू करने पर जोर दिया है, जिसका फोकस 16 साल से ऊपर के युवाओं पर होगा. सरकार चाहती है कि बैंक ग्राहकों के ब्रांच में आने का इंतजार न करें, बल्कि कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कैंपसों तक जाकर युवाओं से जुड़ें. इसका मकसद सिर्फ नए अकाउंट खोलना नहीं, बल्कि उन्हें फॉर्मल क्रेडिट सिस्टम, क्रेडिट स्कोर और बैंक लोन्स के बारे में जागरूक करना भी है. यह पहल अंततः सभी ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं और ऋण तक पहुंच को बेहतर बनाएगी, जिससे प्रतिस्पर्धा और ग्राहक सेवा में सुधार होगा.