HAL, Paytm, Groww से BSE तक, सोमवार को इन 9 शेयरों में बन सकता है पैसा!
मनी9 के साप्ताहिक कार्यक्रम कंपनीनामा में इस सप्ताह कॉर्पोरेट जगत और शेयर बाजार की कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रोल्स-रॉयस के साथ साझेदारी में रक्षा क्षेत्र में कदम रखा और AMCA प्रोग्राम के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की घोषणा की. साथ ही, कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए ₹10 लाख के जुर्माने की खबरों का खंडन करते हुए इसे अपील खारिज होने की लागत बताया.
एचएएल ने प्रचंड LCH फ्यूजलेज स्ट्रक्चर्स के लिए अडानी डिफेंस और बीईएमएल के साथ हाथ मिलाया, जिससे डिफेंस सेक्टर में उसकी स्थिति और मजबूत हुई. पेटीएम में प्रमोटर ने अपनी 3% हिस्सेदारी ₹2950 करोड़ में बेची, जिसमें गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई म्युचुअल फंड जैसे बड़े निवेशकों ने खरीदारी की. ग्रोव और एस्टर डीएम हेल्थकेयर में भी बड़ी ब्लॉक डील्स देखने को मिलीं.
