इतना कर्ज फिर भी अपने ही बॉन्ड खरीद रहा अमेरिका! आखिर क्या है 40 ट्रिलियन डॉलर का मामला?

हाल ही में अमेरिका ने अपने ही लॉन्ग टर्म सरकारी बॉन्ड्स को बड़े पैमाने पर वापस खरीदने का फैसला किया है. यह कदम ऐसे समय में आया है जब यूएस ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड कई सालों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है और अमेरिकी राष्ट्रीय कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है. इस बायबैक ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य बाजार में तरलता सुधारना और उन लंबी अवधि की सिक्योरिटीज पर दबाव कम करना है जहां यील्ड काफी बढ़ गई है. जब बॉन्ड की कीमत गिरती है तो उसकी यील्ड यानी निवेशकों को मिलने वाला प्रभावी रिटर्न बढ़ जाता है.

अमेरिका की 30 साल की ट्रेजरी यील्ड लगभग 5.3% तक पहुंच गई थी, जो 2007 के बाद का उच्चतम स्तर है. इतनी बड़ी डेट पर बढ़ती बोरोइंग कॉस्ट सरकार के वित्तीय स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है.

Short Videos