Gautam Adani का हुआ JP Associates, खरीद पर NCLT ने लगाई मुहर

कर्ज संकट में फंसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Jaiprakash Associates के मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने अदाणी एंटरप्राइजेज की तरफ से पेश किए गए रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है. यह प्रक्रिया भारत के Insolvency and Bankruptcy Code (IBC) के तहत पूरी की गई. लंबे समय से भारी कर्ज और वित्तीय दबाव के कारण Jaiprakash Associates दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही थी. NCLT की मंजूरी के बाद अब कंपनी के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है. इस प्रक्रिया में कर्जदाताओं को अपनी बकाया राशि का कुछ हिस्सा वापस मिलने की उम्मीद है. हालांकि ऐसे मामलों में अक्सर शेयरहोल्डर्स को नुकसान उठाना पड़ता है और कई बार उनका निवेश लगभग खत्म हो जाता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला निवेशकों के लिए बड़ा सबक है कि किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उसके कर्ज, बिजनेस मॉडल और वित्तीय स्थिति को समझना बेहद जरूरी है.

Short Videos