अनंत अंबानी का बड़ा दांव, रिलायंस-सैमसंग की $3 अरब की ग्रीन अमोनिया डील
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सैमसंग के साथ 3 अरब डॉलर से ज्यादा की एक बड़ी डील पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता अगले 15 सालों के लिए ग्रीन अमोनिया की सप्लाई से जुड़ा है. ग्रीन अमोनिया को भविष्य का साफ और टिकाऊ ईंधन माना जा रहा है, क्योंकि इसे बनाने में कार्बन उत्सर्जन बहुत कम होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इस प्रोजेक्ट के तहत भारत में बड़े स्तर पर ग्रीन अमोनिया का उत्पादन करने की योजना बना रही है. कंपनी पहले से ही ग्रीन एनर्जी और हाइड्रोजन सेक्टर में भारी निवेश कर रही है.
अनंत अंबानी ने कहा है कि यह डील साफ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी भूमिका को मजबूत कर सकती है. साथ ही इससे भारत को ग्रीन फ्यूल के वैश्विक बाजार में अहम स्थान मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है.
More Videos
Bank Defaulters | ₹405635 करोड़ के बैंक 10 बैंक डिफॉल्टरों से बढ़ी मुसीबत, राइट-आफ का बड़ा आंकड़ा आया!
जंग और अल नीनो से बिगड़ सकते हैं आपकी जेब के हाल, SBI Research की बड़ी चेतावनी
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की तैयारी में Amazon, DoT से मांगी मंजूरी
