ईरान युद्ध के दौर में Bitcoin ने मारी बाजी, गोल्ड-डॉलर रह गए पीछे
ईरान-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. युद्ध की वजह से तेल सप्लाई पर असर पड़ा है और इक्विटी बाजारों में बिकवाली बढ़ी है. ऐसे माहौल में निवेशक आमतौर पर सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड या अमेरिकी डॉलर की ओर रुख करते हैं. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा तेजी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में देखने को मिली है.
Investopedia की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को शुरू हुए नए तनाव के बाद Bitcoin की कीमत 72,000 डॉलर के पार पहुंच गई है. यह तेजी ऐसे समय में आई है जब तेल बाजार और शेयर बाजार दोनों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है.
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में कुछ निवेशक अब क्रिप्टोकरेंसी को भी एक वैकल्पिक एसेट के रूप में देखने लगे हैं. हालांकि क्रिप्टो बाजार में जोखिम भी ज्यादा होता है, इसलिए निवेश से पहले सावधानी बरतना जरूरी माना जाता है.
More Videos
Bank Defaulters | ₹405635 करोड़ के बैंक 10 बैंक डिफॉल्टरों से बढ़ी मुसीबत, राइट-आफ का बड़ा आंकड़ा आया!
अनंत अंबानी का बड़ा दांव, रिलायंस-सैमसंग की $3 अरब की ग्रीन अमोनिया डील
जंग और अल नीनो से बिगड़ सकते हैं आपकी जेब के हाल, SBI Research की बड़ी चेतावनी
