भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की तैयारी में Amazon, DoT से मांगी मंजूरी
Amazon ने भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में तेजी से एंट्री लेने के लिए सरकार से मंजूरी की प्रक्रिया तेज करने की मांग की है. कंपनी ने दूरसंचार विभाग यानी DoT को कई पत्र लिखकर सैटकॉम परमिट जल्द देने का अनुरोध किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Amazon अपने Project Kuiper के तहत सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करना चाहता है. हालांकि कंपनी अभी अपने सैटेलाइट लॉन्च शेड्यूल में पीछे चल रही है. इसी बीच Elon Musk की कंपनी Starlink पहले से ही भारत समेत कई देशों में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी में है.
Amazon का दावा है कि Kuiper प्रोजेक्ट के जरिए वह भारत में Starlink से ज्यादा इंटरनेट क्षमता उपलब्ध करा सकता है. अगर सरकार से मंजूरी मिलती है तो भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है.
More Videos
Bank Defaulters | ₹405635 करोड़ के बैंक 10 बैंक डिफॉल्टरों से बढ़ी मुसीबत, राइट-आफ का बड़ा आंकड़ा आया!
अनंत अंबानी का बड़ा दांव, रिलायंस-सैमसंग की $3 अरब की ग्रीन अमोनिया डील
जंग और अल नीनो से बिगड़ सकते हैं आपकी जेब के हाल, SBI Research की बड़ी चेतावनी
