कोटक महिंद्रा बैंक Au Small Finance Bank में खरीदेगा 9.99% हिस्सेदारी, RBI से मिली मंजूरी, जानें कैसे होगी पूरी डील

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Kotak Mahindra Bank को AU Small Finance Bank में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है. इस फैसले को बैंकिंग सेक्टर में बड़े रणनीतिक निवेश के तौर पर देखा जा रहा है.

Kotak mahindra bank Image Credit: Canva/ Money9

भारत के प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. Kotak Mahindra Bank को AU Small Finance Bank में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई है. इस खबर के बाद बैंकिंग सेक्टर में हलचल देखने को मिल सकती और निवेशकों की नजर अब AU SFB पर रहेगी.

RBI से मिली मंजूरी

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने गुरुवार, 7 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक, उसकी सहायक कंपनियां और उनसे जुड़े फंड्स/स्कीम्स को मिलाकर कुल 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी या वोटिंग राइट्स खरीदने की अनुमति मिली है. यह कदम बैंकिंग सेक्टर में रणनीतिक निवेश और विस्तार की दिशा में अहम साबित हो सकता है.

कई बड़े फंड्स और बीमा कंपनियों की भी हिस्सेदारी

मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कोटक फ्लेक्सीकैप फंड पहले से ही AU SFB में 1.60 फीसदी हिस्सेदारी रखता है. इसके अलावा HDFC म्यूचुअल फंड, Nippon Life, Invesco और DSP Midcap जैसे बड़े निवेशक भी बैंक में हिस्सेदार हैं. बीमा कंपनियों में SBI Life Insurance और HDFC Life Insurance की भी AU SFB में हिस्सेदारी मौजूद है.

AU Small Finance Bank के शेयर होल्डिंग पैटर्न

Trendlyne के डेटा के अनुसार, AU Small Finance Bank के शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो बैंक के प्रमोटर्स के पास 22.8 फीसदी हिस्सेदारी है, FIIs की 37.3 फीसदी, MF की 23.2 फीसदी और पब्लिक शेयर होल्डिंग 8.1 फीसदी है.

शेयर का क्या है हाल?

Kotak Mahindra Bank के शेयर में 7 मई को मामूली तेजी आई है. 10 बजकर 47 मिनट तक स्टॉक लगभग 1 फीसदी उछल कर 380 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं. AU Small Finance Bank के स्टॉक में भी 0.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. इस बढ़त के बाद शेयर 1,030.20 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.