ईरान-इजरायल युद्ध का दिखा असर, मार्च में 17 फीसदी घटी LPG की बिक्री; जाने वजह


ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचता दिखाई दे रहा है. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 में देश में एलपीजी यानी रसोई गैस की बिक्री में करीब 17% की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट की वजह गैस की मांग कम होना नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन में आई दिक्कत बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े कई समुद्री रास्तों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ा है. इसका सीधा असर एलपीजी की उपलब्धता पर पड़ा, जिससे बाजार में आपूर्ति सीमित हो गई. ऐसी स्थिति में सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है ताकि रसोई गैस की सप्लाई घरों तक बनी रहे.

इसी वजह से कई जगहों पर कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित की जा रही है. वहीं कुछ लोग गैस की कमी के कारण अन्य ईंधन विकल्प भी तलाशने लगे हैं.

Short Videos