PhonePe Invest में निवेशकों की संख्या बढ़ी, अक्टूबर में रजिस्ट्रेशन में बंपर उछाल; पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजर लॉन्च
यह बढ़ोतरी, अक्टूबर 2026 में 'Share.Market' से 'PhonePe Invest' के रूप में प्लेटफॉर्म के ग्रोथ के बाद हुई है. साथ ही, इसमें कई नए टूल्स और फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो निवेशकों को उनके पोर्टफोलियो के बारे में गहरी और काम की जानकारी (Insights) देकर उन्हें सशक्त बनाते हैं.

PhonePe के इन्वेस्टिंग और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, ‘PhonePe Invest’ में अक्टूबर 2026 के दौरान ग्राहकों की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान नए ग्राहकों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा हुआ. वहीं, प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन में 80 फीसदी का उछाल देखने को मिला.
अक्टूबर 2026 में ‘Share.Market’ ब्रांड के नाम को बदलकर ‘PhonePe Invest’ किया गया. इसके बाद नए ग्राहकों की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. साथ ही, इसमें कई नए टूल्स और फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो निवेशकों को उनके पोर्टफोलियो के बारे में गहरी और काम की जानकारी (Insights) देकर उन्हें सशक्त बनाते हैं.
नया फीचर ‘पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजर
प्लेटफॉर्म में एक अहम नया फीचर ‘पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजर’ (Portfolio Optimiser) जोड़ा गया है. यह एक ऐसा टूल है जो ‘बिल्ड’, ‘रिव्यू’ (समीक्षा करना) और ‘ऑप्टिमाइज’ (बेहतर बनाना), इन तीनों क्षमताओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है.
तीन मुख्य जरूरतों को पूरा करता है यह टूल
‘बिल्ड’- यह शुरुआती निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है और उन्हें सही दिशा दिखाता है.
‘रिव्यू’- यह निवेशकों को उनके पोर्टफोलियो का गहराई से एनालिसिस करने और रिसर्च पर आधारित जानकारी देता है. इससे वे न केवल PhonePe Invest पर, बल्कि अपने अन्य सभी डीमैट अकाउंट्स के निवेश की स्थिति को एक ही जगह पर देख सकते हैं.
एक जगह पर देख सकते हैं पूरा पोर्टफोलियो
PhonePe Invest के यूजर्स अपने सभी डीमैट अकाउंट्स से होल्डिंग्स को आसानी से इंपोर्ट कर सकते हैं और अपने पूरे पोर्टफोलियो को एक ही जगह पर देख सकते हैं. इससे उन्हें अपने पोर्टफोलियो की स्थिति, एसेट एलोकेशन और सेक्टर एक्सपोजर की पूरी जानकारी मिलती है. साथ ही, वे बिना किसी अतिरिक्त लागत के कम प्रदर्शन करने वाले एसेट्स (Under-Rated Assets) और कंसंट्रेशन रिस्क (जोखिम) की पहचान भी कर सकते हैं.
‘ऑप्टिमाइज’ – इसके जरिए निवेशक एक क्लिक में अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बना सकते हैं. वे कम प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स को हटाकर उनकी जगह बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स शामिल कर सकते हैं.
हमारे विश्वास को और मजबूत करती है यह बढ़ोतरी
इस डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए, PhonePe Invest के हेड ऑफ बिजनेस, विजय अजमेरा ने कहा, ‘PhonePe Invest के रूप में हुए इस बदलाव को ग्राहकों से जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे हम काफी उत्साहित हैं. नए ग्राहकों की संख्या में हुई यह बढ़ोतरी हमारे इस विश्वास को और मजबूत करती है कि निवेश के अनुभव को और अधिक व्यापक बनाने का बड़ा अवसर मौजूद है, जो सिर्फ ट्रांजैक्शन (लेन-देन) करने से कहीं आगे की चीज है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा मानना है कि निवेश के अगले फेज का उद्देश्य लोगों को उनके निवेश को बेहतर ढंग से समझने, उसकी वैल्यूएशन करने और उसे प्रबंधित करने में मदद करना भी है. ‘पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजर’ जैसी सुविधाओं के जरिए, हमारा लक्ष्य रिसर्च पर आधारित पोर्टफोलियो इनसाइट्स और टूल्स को सभी के लिए आसान बनाना है, ताकि हर भारतीय इनका लाभ उठा सके.
पेश करते रहेंगे नए फीचर्स
अजमेरा ने कहा कि यूजर्स को अपने कई डीमैट खातों की होल्डिंग्स को एक साथ देखने की सुविधा देकर, हम उन्हें सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद करते हैं, जिससे उनके निवेश के फैसलों पर उनका पूरा कंट्रोल बना रहता है. जैसे-जैसे हम ‘फोनपे इन्वेस्ट’ (PhonePe Invest) का विस्तार करेंगे, हम हर भारतीय निवेशक के लिए स्मार्ट निवेश से जुड़े कई बेहतरीन नए फीचर्स पेश करते रहेंगे.
उन्होंने कहा, ‘इस बदलाव के साथ, यह प्लेटफॉर्म अपनी निवेश और वेल्थ से जुड़ी सेवाओं को ‘फोनपे’ (PhonePe) ब्रांड के तहत ला रहा है, जिससे अधिक से अधिक यूजर्स के लिए निवेश करना आसान हो गया है.’
‘फोनपे इन्वेस्ट’ पर स्टॉक्स, ETFs, IPOs, म्यूचुअल फंड्स और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) जैसे कई तरह के निवेश विकल्प उपलब्ध हैं. इसके साथ ही, यहां रिसर्च पर आधारित ऐसे टूल्स और इनसाइट्स भी दिए गए हैं, जो निवेशकों को उनकी निवेश यात्रा के हर चरण में सही निर्णय लेने में मदद करते हैं.