भारत में 3% महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, लेकिन यहां 113% तक बढ़े दाम, जानें चीन-पाकिस्तान से लेकर दूसरे देशों का हाल

करीब चार साल बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. बावजूद इसके, भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां ईंधन की कीमतों में सबसे कम बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़े हैं.

Petrol Diesel Price Hike in India and World: शुक्रवार से भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि इस बढ़ोतरी के बावजूद भारत उन देशों में शामिल है जहां ईंधन की कीमतों में सबसे कम इजाफा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कई देशों में पेट्रोल-डीजल काफी महंगे हो गए हैं. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले कच्चा तेल लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था, ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू यह 100 डॉलर प्रति के स्तर को पार कर गया.

कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के कारण पेट्रोल-डीजल-LPG-CNG की कीमतों पर दबाव दिख रहा है. इसी दबाव के कारण दुनिया भर के देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े. लेकिन गौर करने वाली बात यह है अन्य देशों की तुलना में भारत में कीमतों में बेहद कम बढ़ोतरी हुई.

अंतरराष्ट्रीय संकट का असर

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से सप्लाई की चिंता के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं. इसका असर दुनियाभर के ईंधन बाजार पर पड़ा है. भारत की सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से घाटा झेल रही थीं, जिसके बाद कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया.

भारत में सबसे कम बढ़ोतरी

भारत में पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 3.2 फीसदी और डीजल में 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, इसके मुकाबले कई देशों में ईंधन की कीमतें 40 फीसदी से लेकर 89 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. डीजल के दाम तो कुछ देशों में 100 फीसदी से ज्यादा तक बढ़े हैं.

यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका! पेट्रोल और डीजल ₹3 महंगा, जानें नई कीमतें

किन देशों में हुई कितनी बढ़ोतरी

देशपेट्रोलडीजल
म्यांमार+89.7%+112.7%
मलेशिया+56.3%+71.2%
पाकिस्तान+54.9%+44.9%
संयुक्त अरब अमीरात+52.4%+86.1%
संयुक्त राज्य अमेरिका+44.5%+48.1%
फिलीपींस+40.6%+53.8%
श्रीलंका+38.2%+41.8%
नेपाल+38.2%+58.5%
दक्षिण अफ्रीका+33.1%+63.6%
कनाडा+31.9%+32.8%
न्यूज़ीलैंड+30.7%+88.6%
थाईलैंड+29.7%+32.4%
बेल्जियम+25.3%+30.9%
वियतनाम+23.8%+50.6%
चीन+21.7%+23.7%
फ्रांस+20.9%+31.0%
यूनाइटेड किंगडम+19.2%+34.2%
दक्षिण कोरिया+19.0%+26.2%
ऑस्ट्रेलिया+18.5%+43.1%
बांग्लादेश+16.7%+15.0%
इटली+15.4%+19.8%
जर्मनी+13.7%+19.8%
सिंगापुर+12.7%+64.7%
जापान+9.7%+11.2%
भारत+3.2%+3.4%

पड़ोसी देशों में ज्यादा असर

म्यांमार, मलेशिया, पाकिस्तान और अमेरिका जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत ने टैक्स और सरकारी नियंत्रण के जरिए आम लोगों पर बोझ को काफी हद तक कम रखने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, जानें ताजा भाव